फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief secretary vineet chaudhary order to officers reach office on time

मुख्य सचिव विनीत चौधरी का अफसरों को सख्त फरमान, मचा हड़कंप

Thu, 04 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
chief secretary vineet chaudhary order to officers reach office on time
मुख्य सचिव विनीत चौधरी - फोटो : File Photo

सचिवालय में अफसरों की लेटलतीफी नई सरकार के नए मुखिया को अखरने लगी है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने सचिवों को ऑफिस टाइमिंग में सुधार लेने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 100 दिन में कामकाज पटरी में लाने के नौकरशाही को आदेश के बाद मुख्य सचिव उसका अनुपालन करवाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों और अतिरिक्त सचिवों को सुबह 10 बजे से पहले कार्यालय पहुंचने का फरमान सुनाया है। कुछ अधिकारियों के समय से नहीं आने से सचिवालय की कार्य संस्कृति पर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन


नए सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री जयराम ने वीरभद्र सरकार की कार्य संस्कृति पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने वीसी फारका को हटाकर विनीत चौधरी को मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिन की डेडलाइन

chief secretary vineet chaudhary order to officers reach office on time

मुख्यमंत्री का पहला आदेश भी टायर्ड और रिटायर्ड कर्मचारियों को हटाने का रहा। इस आदेश के बाद सरकारी विभागों में रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुक्ति पर हजारों कर्मचारियों को हटाया गया। मुख्यमंत्री ने अफसरों को अपने पहले संबोधन में 100 दिन की डेडलाइन दी है।

इसके बाद अब मुख्य सचिव ने अफसरों को समय से ऑफिस आने का फरमान सुनाया है। मुख्य सचिव के जारी आदेश में साफ है कि अफसरों को अगर संबंधित विभाग की बैठक सचिवालय से बाहर करनी है तो उस स्थिति में देरी हो सकती है। मुख्य सचिव के इस आदेश को मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed