फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Secretary Prabodh Saxena directions to Home Secretary to take action against DGP Sanjay Kundu

Himachal News: मुख्य सचिव ने डीजीपी के खिलाफ हुई शिकायत पर दिए कार्रवाई के निर्देश

Wed, 08 Nov 2023 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Nov 2023 10:32 AM IST
सार

एसपी को इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई करने का सीएस निर्देश दे चुके हैं। बावजूद डीजीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief Secretary Prabodh Saxena directions to Home Secretary to take action against DGP Sanjay Kundu
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू के खिलाफ कारोबारी निशांत शर्मा की लिखित शिकायत पर मुख्य सचिव (सीएस) प्रबोध सक्सेना ने गृह सचिव, पुलिस अधीक्षक शिमला को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, डीजीपी पहले ही कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज करवा चुके हैं। 5 नवंबर को उन्हें ई-मेल भेजने वाले कारोबारी पर डीजीपी कुंडू ने बीते दिनों छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि उनकी आधिकारिक ई-मेल पर की मेल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शरारत के इरादे से की गई है। उन्होंने इसे उनकी छवि को  खराब करने की साजिश करार दिया है और ई-मेल में लगाए आरोपों को आधारहीन बताया है। कारोबारी की ओर से डीजीपी को भेजी मेल का जिक्र एफआईआर में है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जांच के अनुसार 29 अक्तूबर को डीजीपी को उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक ई-मेल आया। इसमें 25 अगस्त को गुरुग्राम में आरोपी निशांत शर्मा ने उन पर हुए जानलेवा हमले का जिक्र किया है। इसमें प्रदेश के दो लोगों पर आरोप लगे हैं। यह ई-मेल निशांत शर्मा पुत्र कमलेश कुमार शर्मा निवासी साई गार्डन पालमपुर ने भेजी है। वहीं, कारोबारी का कहना है कि डीजीपी बताएं कि वह किसके कहने पर उन्हें शिमला बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर सरकार को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने अपने खिलाफ एफआईआर को गलत ठहराया और डीजीपी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। निशांत ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उनकी जान को खतरा है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिमला में एफआईआर दर्ज करे। एसपी को इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई करने का सीएस निर्देश दे चुके हैं। बावजूद डीजीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed