फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief secretary BK Agarwal video conference with all deputy commissioners

स्नो मैनुअल के तहत सर्दियों की तैयारी करें डीसी: मुख्य सचिव

Fri, 16 Nov 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
chief secretary BK Agarwal video conference with all deputy commissioners
BK Agarwal

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने मौसम से हुए नुकसान पर सभी उपायुक्तों से शिमला में वीडियो कांफ्रेंस की। अग्रवाल ने जिलास्तरीय समितियों को आपदा प्रबंधन दिशा-निर्देशों और स्नो मैनुअल के तहत सर्दियों की तैयारियां करने के निर्देश दिए। आग की घटनाओं को रोकने के उपायों और उपमंडल स्तर तक मॉक ड्रिल करने को कहा। उन्होंने डीसी को कहा कि विभागों के मध्य अवकाश के दिन तालमेल और संचार की कमी न हो। 

विज्ञापन


अग्रवाल ने किसी भी घटना की तत्काल रिपोर्ट के लिए जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों में संचार प्रणाली सुधारने पर बल दिया। कहा कि सरकार जनजातीय जिलों के सभी उपमंडल और जिला मुख्यालयों में वीएसएटी तथा सेटेलाइट फोन देगी। उन्होंने बेहतर कनेक्टिविटी तय करने के भी निर्देश दिए। एडजवाइजरी या सूचना जारी करने के लिए ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करने को भी कहा। रोहतांग दर्रा 15 नवंबर 2018 से बंद हो जाता है। सरकार शीघ्र जनजातीय क्षेत्रों को हेलीकाप्टर उड़ानों का प्रबंध करेगी। 
विज्ञापन


26, 27 नवंबर को दौरा करेगा केंद्रीय दल 
सर्दियों के मौसम की तैयारियों और बरसात में हुए नुकसान के आकलन को केंद्र के दल के दौरे से पहले की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बरसात के मौसम के दौरान बादल फटने, बाढ़ और भू-स्खलन के कारण हुए नुकसान का मौके पर आकलन को केंद्रीय दल 26 और 27 नवंबर को राज्य का दौरा कर रहा है। यह दल कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा तथा चंबा जिलों का दौरा करेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने संबंधित डीसी को नुकसान वाले स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से बर्फबारी और वर्षा से नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली 
विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डीसी राणा ने कहा कि पिछले दो दिन से बर्फबारी और वर्षा के कारण राज्य के किसी भी भाग में कोई नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। जिलास्तरीय अधिकारियों को उनके क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखने, नियमित निगरानी करने तथा उपयुक्त कदम उठाने को कहा गया है। सीमा सड़क संगठन, सीमा सुरक्षा बल, मौसम विभाग, पुलिस विभाग और बीएसएनएल के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed