{"_id":"6ec07b89016e6ea06e69313444aef054","slug":"chief-objected-to-the-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल को चार्जशीट पर एतराज, दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल को चार्जशीट पर एतराज, दी सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयार की गई चार्जशीट का जोरदार खंडन किया गया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि चार्जशीट में कांग्रेस की ओर से जो उन पर आरोप लगाए गए है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है। उसे हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आज तक न तो उनके पास कोई प्रापर्टी है और न ही पंजाब विजिलेंस की ओर से कोई रिपोर्ट तैयार की गई है।
उन्हें महज बदनाम करने के लिए कांग्रेस की ओर से यह फर्जी चार्जशीट तैयार की गई थी। उन्होंने अमर उजाला में छपे चार्जशीट के इस अंश पर भी एतराज जताया। उन्होंने कहा 2007 में नामांकन के दौरान जो पैन नंबर दिया गया था, उसमें एक नंबर गलत टाइप हो गया था।
विज्ञापन
नामांकन पत्र भरने के अगले दिन ही शपथ पत्र में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष उस गलती को ठीक करा दिया गया था। पंजाब के एक कांग्रेस नेता ने प्रापर्टी को लेकर मेरे खिलाफ बयान दिया था। उस मामले में उन्हें कोर्ट में आकर माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
यह मामला कभी का खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि पैन नम्बर मामले में राज्य विजलेंस ने धूमल को फिर नोटिस भेजा है। जिसका धूमल ने सख्त जवाब दिया है।