फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister will present Kangra painting to pm Modi in dharamshala

आज धर्मशाला में सीएम जयराम ठाकुर पीएम मोदी को देंगे ये भेंट

Thu, 27 Dec 2018 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will present Kangra painting to pm Modi in dharamshala

धर्मशाला में जन आभार रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विभागों की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। वह जयराम सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर बनाई गई लघु फिल्म की लांचिंग भी करेंगे।

विज्ञापन


धर्मशाला दौरे के दौरान मोदी लंच नहीं करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा पेंटिंग के रूप में हिमाचल का खास तोहफा भेंट करेंगे। कांगड़ा चित्रकला काफी पुरानी है।

विज्ञापन

कांगड़ा पेंटिंग का ये इतिहास

Chief Minister will present Kangra painting to pm Modi in dharamshala

राजा संसार चंद के वर्ष 1740 से 1823 तक के कार्यकाल को कांगड़ा पेंटिंग के लिए स्वर्ण युग माना जाता है। कांगड़ा पेंटिंग के लिए कलाकार खुद ही प्राकृतिक रूप से रंग, ब्रश आदि तैयार करते हैं।

कांगड़ा पेंटिंग की कीमत एक हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक होती है।  इस चित्र को बनाने के लिए 10 से 15 दिन और कई बार एक से दो माह भी लग जाते हैं।

माना जा रहा है कि तीन तलाक पर जारी व्हिप के चलते रैली में हिमाचल के चारों सांसदों शांता कुमार, रामस्वरूप, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप नहीं आ पाएंगे, क्योंकि उन्हें संसद में मौजूद रहना होगा। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेेश को बड़ी सौगात दे सकते हैं। कर्मचारी वर्ग पीएम से काफी आस लगाए बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed