{"_id":"592ee0384f1c1ba915bdd4b5","slug":"chief-minister-virbhadra-singh-inauguration-of-school-in-kasumpti-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की दो टूक, पोस्टिंग पर ज्वाइन न किया तो लिया जाएगा ये एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की दो टूक, पोस्टिंग पर ज्वाइन न किया तो लिया जाएगा ये एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पोस्टिंग पर ज्वाइन न करने वालों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवाएं देने के लिए खुद आगे आएं। जो नवनियुक्त शिक्षक अपनी पहली पोस्टिंग में ज्वाइन नहीं करेंगे उनके स्थान पर नए अध्यापक नियुक्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे अध्यापकों की ज्यादा आवश्यकता है। इसलिए नवनियुक्त अध्यापकों को अपने नियुक्ति स्थल पर तुरंत उपस्थिति देनी चाहिए क्योंकि शिक्षा से बढ़कर कोई और पेशा नहीं है। जिला कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की चमियाणा पंचायत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्टाकुफर स्कूल भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
3.79 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन से स्कूल में अध्ययनरत करीब साढ़े पांच सौ छात्र छात्राओं की कक्षाएं बिठाने की समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। पांच मंजिला भवन में चार प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त परीक्षा हॉल, क्लास रूम आदि की सुविधा भी है।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में आवश्यक है कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें शिक्षा के उपरांत तुरंत रोजगार मिले। वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं। स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह ने स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया और अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
चमियाणा में खुलेगा आयुर्वेदिक औषधायलय
मुख्यमंत्री ने चमियाणा के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये दिए, लोक निर्माण विभाग को स्कूल की चारदिवारी के निर्माण के निर्देश दिए।
कसुम्पटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का स्वागत
कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुपेंद्र कंवर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कृष्ण शांडिल व अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री का शॉल टोपी पहनाकर स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया ।
23 अप्रैल को अपग्रेड हुए स्कूल को दस साल बाद मिला भवन
भट्टाकुफर स्कूल 23 अप्रैल 2007 को अपग्रेड कर जमा दो हुआ था। अपग्रेड होने के दस साल बाद स्कूल को नया पांच मंजिला नया भवन मिला है। स्कूल में अब कक्षाएं बिठाने के लिए समस्या पेश नहीं आएगी।
छात्र अब खुले आसमान तले पढ़ने को मजबूर नहीं होंगे। स्कूल में आस पास की करीब छह पंचायतों के छात्र पढ़ने आते हैं। अब भवन मिल जाने पर छात्रों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।