फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister Jairam lays foundation stone worth Rs 91 crore in Pazhota sirmour

CM Jairam Sirmour Visit: रोहड़ी में सीएम बोले- छत्तीसगढ़ में जो योजनाएं लागू ही नहीं, हिमाचल में कैसे लाएंगे

Fri, 02 Sep 2022 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पझौता (राजगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पझौता (राजगढ़) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 06:10 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के गठन की 75वीं वर्षगांठ पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की शाया सनौरा पंचायत के रोहड़ी में शुक्रवार को जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जे के मुद्दे के समाधान के बिलकुल करीब हैं। इस मुद्दे पर कई लोग गुमराह भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Jairam lays foundation stone worth Rs 91 crore in Pazhota  sirmour
मुख्यमंत्री जयराम पझौता में रखी 91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल में उन योजनाओं को लागू करने की बात कह रहे हैं, जो उनके प्रदेश में ही लागू नहीं हो पाई हैं। हिमाचल में कांग्रेस के सत्ता में आने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। पूरे देश में रिवाज बदला है। इस बार हिमाचल में भी भाजपा रिपीट होकर इस रिवाज को बदलेगी। आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के गठन की 75वीं वर्षगांठ पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की शाया सनौरा पंचायत के रोहड़ी में शुक्रवार को जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जे के मुद्दे के समाधान के बिलकुल करीब हैं। इस मुद्दे पर कई लोग गुमराह भी कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकार जनजातीय दर्जा मिलने के बाद भी पहले जैसे ही कायम रहेंगे। 

विज्ञापन


कहा कि उनके बार-बार सिरमौर आने से जो मामा भांजे का रिश्ता जुड़ा है, वो निभाया भी है। सिरमौर में सरकार ने जो विकास पौने पांच साल में किया है, वह कांग्रेस की सरकारें आज तक नहीं कर सकीं। आज भी उनके गृह क्षेत्र में बिजली का डिविजन नहीं खुल पाया है। सिरमौर के पच्छाद में दो-दो डिविजन खोले गए हैं। पहाड़ों में रहने वाले लोगों की क्या पीड़ा होती है, उसे उन्होंने करीबी से देखा है। जितने पहाड़ उन्होंने चढ़े, किसी ने नहीं चढ़े और उतरे।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के प्रति प्रेम भावनात्मक रहा है, उनका हिमाचल से पुराना नाता है। देश में ऐसे भी प्रधानमंत्री रहे, जो हिमाचल को नगरपालिका की तरह समझते रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि हिमाचल में 40,000 किलोमीटर सड़कों में 20,000 किलोमीटर सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है।  आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने 91.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed