फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Jairam asked the mlas for the budget suggestions, Planning meeting will also be held once a year at the district level:

साल में एक बार जिला स्तर पर भी आयोजित होगी योजना बैठक: जयराम ठाकुर

Tue, 09 Feb 2021 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jairam asked the mlas for the budget suggestions, Planning meeting will also be held once a year at the district level:
सीएम जयराम ने बजट के लिए विधायकों से मांगे सुझाव। - फोटो : अमर उजाला

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि विकास कार्यों की आधारशिलाओं और लोकार्पण की पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जिन पट्टिकाओं को नुकसान पहुंचाया गया है उन्हें तुरंत ठीक किया जाए।वर्ष में एक बार योजना बैठक जिला स्तर पर भी आयोजित की जाएगी, जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर अपनी विकासात्मक जरूरतों को सरकार के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हो सके। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे सत्र में सोलन, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के विधायकों को संबोधित करते हुए यह बात कही। जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के कुल 68 विधायकों में से 57 ने इन बैठकों में भाग लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए कर्मठता और समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेगी कि विधायकों की सभी प्राथमिकताओं को तरजीह मिले। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए विधायकों को अपने सुझाव देने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री जयराम ने बजट के लिए विधायकों से मांगे सुझाव
विधायक प्राथमिकताओं के लिए बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा और हमीरपुर जिला के विधायकों के साथ मंत्रणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बजट के लिए विधायकों से सुझाव भी मांगे।  उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर असर डाला है। विधायकों ने इस महामारी से लड़ने के लिए अपने वेतन का एक बड़ा हिस्सा दान करने के अलावा क्षेत्र के लोगों को सीएम कोविड फंड के प्रति उदारता से दान करने के लिए प्रेरित किया, जो प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विधायकों की विकासात्मक आकांक्षाओं के अनुरूप नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भाग्यशाली हैं कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पूरे राज्य में अब स्वर्ण जयंती वर्ष का आयोजन किया जाएगा और 51 गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विधायकों से भी इन गतिविधियों को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed