{"_id":"6213aee596789223524b6012","slug":"chief-minister-jai-ram-thakur-will-get-discharged-from-aiims-on-february-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: एम्स से 22 फरवरी को मिलेगी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एम्स से 22 फरवरी को मिलेगी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छुट्टी
Mon, 21 Feb 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:55 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें शीघ्र ही एम्स से छुट्टी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद एम्स नई दिल्ली से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को छुट्टी मिलेगी। वह हरियाणा सरकार के एयरक्राफ्ट से दिल्ली से चंडीगढ़ तक आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से अनाडेल शिमला आएंगे। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स नई दिल्ली में भर्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें शीघ्र ही एम्स से छुट्टी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को मंगलवार सुबह छुट्टी मिलेगी। सीएम जयराम ठाकुर हरियाणा सरकार के फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट से दो बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए लौटेंगे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वह सवा तीन बजे चलेंगे। साढे़ तीन बजे शिमला पहुंच जाएंगे। शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सात बजे पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही भाजपा विधायक दल की बैठक में मौजूद होंगे।
विज्ञापन