फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Justice of Himachal High Court Mohammad Rafiq said that Provide speedy justice to the needy

शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक बोले- जरूरतमंदों को त्वरित न्याय प्रदान करें

Tue, 19 Oct 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 10:12 PM IST
सार

न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने 14 अक्टूबर 2021 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से सुलभ, त्वरित और लागत प्रभावी न्याय प्रदान करें। 

विज्ञापन
Chief Justice of Himachal High Court Mohammad Rafiq said that Provide speedy justice to the needy
हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 26वें मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक के स्वागत के लिए हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस  का आयोजन किया गया। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने 14 अक्टूबर 2021 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से सुलभ, त्वरित और लागत प्रभावी न्याय प्रदान करें। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित उच्च न्यायालय के 26वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।  राज्य और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों से ऐसे सभी वादियों की पहचान करने का आह्वान किया जो मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन


वकीलों से हर साल ऐसे वादियों के लिए कम से कम पांच नि:शुल्क मामलों का संचालन करने का आग्रह किया। न्यायपालिका को निचले स्तर से मजबूत और सुव्यवस्थित करने पर भी जोर दिया।  इसकी अखंडता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।  जिला न्यायपालिका में लंबित मामलों को ध्यान में रखते हुए, उन सभी मामलों को निपटाने को प्राथमिकता दी जाए, जो पांच साल से अधिक पुराने हैं। उन्होंने हिमाचल न्यायिक कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया। उन्हें इससे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शक्ति मिलेगी।  
विज्ञापन

 
 न्यायाधीश सबीना ने मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने पर कहा कि न्यायाधीश रफीक समाज के सभी वर्गों के प्रति बहुत विचारशील हैं और हाशिए पर और वंचितों के लिए उनकी चिंता उनके व्यक्तित्व का सर्वविदित पहलू है। वे पहले न्यायाधीश रफीक के साथ काम कर चुकी हैं। अब वह शिमला शहर में उनका स्वागत कर रही हैं। एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा,  बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अजय कोछड़, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवनीश कंवर और भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में उनके न्यायिक क्षेत्र में दिए अहम योगदान का उल्लेख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये रहे मौजूद
इस मौके पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश चंद्र भूसन बारोवालिया, न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ और न्यायाधीश सत्येन वैद्य भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed