फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chief election commissioner will on two days shimla tour from 23th sep

जल्द घोषित हो सकती है विस चुनाव की तिथि, दो दिवसीय शिमला दौरे पर सीईसी

Sun, 24 Sep 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Sep 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
chief election commissioner will on two days shimla tour from 23th sep

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति आयोग के अन्य सदस्यों के साथ रविवार को शिमला पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह मुख्य सचिव के अलावा शासन के अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


साथ ही सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ बैठक कर तैयारियों पर अपडेट लेंगे। आयोग के सभी सदस्यों के आने के चलते इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगर बैठक में तैयारियां संतोषजनक मिली तो आयोग अक्तूबर के पहले हफ्ते में आयोग चुनाव की तिथि घोषित कर सकता है।
विज्ञापन


रविवार और सोमवार को होने वाली बैठकों के दौरान आयोग के अन्य सदस्यों में निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत तथा सुनील अरोड़ा, उपनिर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा, संदीप सक्सेना तथा सुदीप जैन, महानिदेशक दिलीप शर्मा तथा धीरेंद्र ओझा, भारत निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल शर्मा तथा सलाहकार विपिन कटारा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ 24 सितंबर को सुबह 9.30 बजे तथा नोडल अधिकारियाें के साथ दोपहर 12 बजे पीटर हॉफ शिमला में बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। 

विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी 24 सितंबर को शाम 5:30 बजे आयोग के समक्ष चुनावों की तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतियां देंगे। इसी दिन आयोग शाम साढ़े छह बजे विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेगा।  इसके बाद आयोगs की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी तथा सीएपीएफ  नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करवाई जाएगी।

25 को डीसी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक
वहीं, 25 सितंबर को राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मंडलीय आयुक्तों सहित पुलिस अधिकारियों तथा सीएपीएफ  नोडल अधिकारियों के साथ चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे आयोग द्वारा उठाए गए कदमों व चुनाव को लेकर अन्य तैयारियों से अवगत करवाएंगे। इसके बाद आयोग अपना संबोधन देगा तथा इसके बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोग द्वारा प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ दोपहर बाद 3:15 बजे बैठक होगी।

मतदान के लिए वोटर किए जा रहे जागरूकः डीसी

chief election commissioner will on two days shimla tour from 23th sep

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गो ब्लू, बालतंत्र अभियान शुरू किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है।

अभियान में महिलाओं के एक नाखून पर नेल पालिश लगाकर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मतदाताओं को भी इसे लेकर जागरूक किया जाएगा। बाल तंत्र अभियान के तहत स्कूली छात्रों को मतदान का महत्व बताया जा रहा है।

इससे बच्चे अपने माता-पिता और परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक कर सकें। उपायुक्त ने जिला में नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारियों को आचार संहिता लागू होने से पहले तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

विधानसभा निर्वाचन के सफल संचालन के लिए सभी गतिविधियों, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, परिवहन प्रबंधन, ईवीएम प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, कानून एवं व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती, मीडिया सर्टिफिकेट और मॉनिटरिंग कमेटी, पेड न्यूज, शिकायत निगरानी, मैटिरियल प्रबंधन, कंप्यूटराइजेशन सहित एसएमएस मॉनिटरिंग तथा संचार योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed