फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chetan Bragta said- apple plants are coming from abroad without any investigation and quarantine, there can be

Shimla: चेतन बरागटा बोले- बिना किसी जांच व क्वारंटीन विदेश से आ रहे सेब पाैधों से बढ़ा वायरस का खतरा

Tue, 11 Mar 2025 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

सरकार के प्लांट क्वारंटीन नियम 2003 में स्पष्ट लिखा है कि विदेशों से आए सेब के पाैधे कम से कम एक साल तक क्वारंटीन में रखना जरूरी है ताकि कोई नई बीमारी या वायरस हमारे खेतों में न पहुंच जाए। 

विज्ञापन
Chetan Bragta said- apple plants are coming from abroad without any investigation and quarantine, there can be
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि बिना किसी जांच व क्वारंटीन के विदेश से सेब के पाैधे मंगवाए जा रहे हैं।  सरकार के प्लांट क्वारंटीन नियम 2003 में स्पष्ट लिखा है कि विदेशों से आए सेब के पाैधे कम से कम एक साल तक क्वारंटीन में रखना जरूरी है ताकि कोई नई बीमारी या वायरस हमारे खेतों में न पहुंच जाए। लेकिन अवैध आयात किए जा रहे सेब पाैधों से हमारी बागवानी पर खतरा मडरा रहा है। अगर वायरस फैल गया तो फसल चौपट हो सकती है।

विज्ञापन


बागवानी उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है।  इसलिए बागवानों को बिना क्वारंटीन वाले सेब के पाैधे खरीदने से बचना चाहिए। बरागटा ने कहा कि  सरकार के गैर कानूनी तरीके से आयात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बरागटा ने सवाल उठाया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सत्ता में बैठे पावरफुल लोगों की बिना क्वारंटाइन विदेशी पाैधे बागवानों को बेचने वालों के साथ सांठगांठ चल रही है। हिमाचल के सेब हमारी शान व पहचान है लेकिन कुछ लोग इसे बर्बाद करने में लगे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed