फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Check Himachal Pradesh Board 12 result 2018 on results.amarujala.com

HP Board 12th Result 2018- परिणाम जारी, साइंस में साहिल और विक्रांत टॉपर

Wed, 25 Apr 2018 11:20 AM IST
Prateek Ranjan अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Prateek Ranjan Updated Wed, 25 Apr 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Check Himachal Pradesh Board 12 result 2018 on results.amarujala.com

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में सरकारी स्कूलों ने इस बार कड़ी टक्कर दी है। विज्ञान और वाणिज्य संकायों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी टॉपर रहे।

विज्ञापन


साइंस संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा (हमीरपुर) के साहिल कतना और वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल (पुंघ) सुंदरनगर के विक्रांत रेवल ने 500 में से 490 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने ही 98 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


कॉमर्स में रावमापा सराहां (सिरमौर) की सैजल अरोड़ा ने 500 में से 483 अंक और आर्ट्स में एसएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर टीहरा (हमीरपुर) की अक्षमा ठाकुर ने 500 में से 479 अंक लेकर टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने इस बार किसी को ओवरऑल टॉपर घोषित नहीं किया है। बारहवीं की मेरिट सूची में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा है। परीक्षा परिणाम 70.18 फीसदी रहा। यह पिछले साल के मुकाबले करीब दो फीसदी कम है। 

 

68621 अभ्यर्थी हुए पास

Check Himachal Pradesh Board 12 result 2018 on results.amarujala.com

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को मार्च 2018 में हुई जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 98281 परीक्षार्थियों में से 68621 अभ्यर्थी पास हुए, जबकि 15785 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। साइंस संकाय की मेरिट में दूसरा स्थान ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर की स्मृद्धि और सरकारी स्कूल धमेटा के प्रांजल राणा ने पाया।

तीसरा स्थान पर सरकारी स्कूल नौरा (कागड़ा) के मखिल, एंबिशन क्लासेज सीसे स्कूल मौहल (कुल्लू) की स्नेहा और गुरुकुल स्कूल पक्का भरो (ऊना) के देवेश ने हासिल किया। कॉमर्स में दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: कॅरिअर अकादमी नाहन की प्राची और सक्षम लोहिया ने पाया।

आर्ट्स में दूसरा स्थान महर्षि दयानंद आदर्श स्कूल चंबा की गरिमा और तीसरा स्थान सरकारी सीसे स्कूल चनेड़ चंबा के केवल ने हासिल किया। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राजीव शंकर ने बताया कि एसओएस का जमा दो का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।

जून में होगी कंपार्टमेंट की परीक्षा

Check Himachal Pradesh Board 12 result 2018 on results.amarujala.com

कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों की परीक्षा अब बोर्ड जून में लेगा। अभ्यर्थी एक माह के भीतर बिना विलंब शुल्क कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं वह आठ मई तक संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मेरिट में 45 लड़कियां और 35 लड़के- जमा दो के नतीजों में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की टॉप-10 सूची में शामिल कुल 80 विद्यार्थियों में से 45 लड़कियां हैं।

35 लड़के भी मेरिट में आए हैं। विज्ञान की मेरिट में 40 मेधावियों में से 17 लड़कियां और 23 लड़के हैं। वाणिज्य में 23 मेधावियों में 14 लड़कियां और नौ लड़के और कला संकाय में कुल 17 में से 14 लड़कियां शामिल हैं।

टॉप 80 में से 32 बच्चे सरकारी स्कूलों के- मेरिट सूची में भले ही सरकारी स्कूल निजी से पिछड़ गए हो, लेकिन इस बार कड़ी टक्कर दी है। कुल 80 मेधावियों में से 32 सरकारी जबकि 48 निजी स्कूलों के विद्यार्थी हैं।

कला संकाय की मेरिट में 17 में से 14 बच्चे सरकारी स्कूलों के हैं। विज्ञान संकाय में आठ सरकारी, 32 निजी, जबकि वाणिज्य में 10 सरकारी और 13 निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नाम दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed