पुलिस कांस्टेबल भर्ती: नकल करवाने वाला सीनियर असिस्टेंट सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक नकल मामले में शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी कार्यालय में तैनात असिस्टेंट रमनदीप को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। दूसरे आरोपी प्रवक्ता रणदेव के खिलाफ भी विभागीय जांच की तलवार लटक गई है।
शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी ने मामले में आरोपी प्रवक्ता की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। जल्द आरोपी शिक्षक पर गाज गिर सकती है। हाइटेक नकल मामले में पुलिस ने अब तक करीब छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। इसके बाद अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उधर, शिक्षा विभाग में कार्यरत दोनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद अब विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
उपनिदेशक कार्यालय के सीनियर असिस्टेंट रमनदीप को विभाग ने निलंबित कर दिया है। साथ ही एलीमेंटरी विभाग की ओर से रमनदीप के निलंबन की रिपोर्ट विभाग के डायरेक्टर को भेजी गई है।
हाईटेक नकल के लिए बिछाया था जाल
दोनों आरोपियों के तार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में हाईटेक तकनीक से हुई नकल से जुड़े हैं। 29 मई को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में रमनदीप पर पैसे लेकर पेपर हल करवाने के आरोप है तो रणदेव ने परीक्षा हल करवाने में अभ्यर्थियों की मदद की थी।
उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी पूनम सूद ने बताया कि असिस्टेंट रमनदीप को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। मामले में विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी रमेशचंद चौहान ने बताया कि आरोपी प्रवक्ता रणदेव की रिपोर्ट डायरेक्टर को भेज दी है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।