फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CHC health

सीएचसी धामी के पांच उपकेंद्रों में एक भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं

Wed, 01 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
CHC health
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस
विज्ञापन

दिव्य ज्योति युवा मंडल ने उठाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला ग्रामीण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामी के तहत पांच स्वास्थ्य उपकेंद्रों में एक भी नियमित स्वास्थ्य कार्यकर्ता न होने से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की है लेकिन, समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों ने अब मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से उपकेंद्रों में खाली पड़े रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया है।

दिव्य ज्योति युवा मंडल धलाया के मीडिया प्रभारी मनोहर शर्मा ने बताया कि बताया कि 16 अगस्त को धलाया के स्वास्थ्य उपकेंद्र में लगभग एक वर्ष से स्वास्थ्य कार्यकर्ता न होने बारे सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई गई। हेल्पलाइन पर खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा ने जवाब दिया कि वर्तमान में महिला तथा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद खाली हैं। शिकायतकर्ता की असंतुष्टि के बाद इसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया। उन्होंने 27 अगस्त को बीएमओ मशोबरा को स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन मौजूदा समय तक धलाया का उपस्वास्थ्य केंद्र बंद है। बुधवार को सीएचसी धामी में नियुक्त डॉ. तन्वी से इस बारे में बात की तो पता चला कि धामी के चार उप स्वास्थ्य केंद्रों धलाया, थाची, बैंश, ओखरू और मातृ एवं शिशु अस्पताल धामी में वर्तमान में एक भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed