राजनीति में चार्जशीट की परंपरा बंद होनी चाहिए: जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीति में चार्जशीट की परंपरा बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर इसके पक्षधर नहीं है। आरोपों-प्रत्यारोपों की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कांग्रेस ने ही राज्यपाल को चार्जशीट सौंपने की परंपरा शुरू की थी। इस बार भी सरकार का एक साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को ऐसा ही करने जा रही है। कांग्रेस के पिछले पांच साल के कार्यकाल की चार्जशीट
हमारे पास भी है, लेकिन हमने चार्जशीट सौंपने की पहल नहीं की है। अब विपक्ष की सोच में भी बदलाव आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चार्जशीट पर करारा जवाब मिलेगा।
क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात
सरकाघाट विस क्षेत्र के तलाव में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि सूबे में मात्र सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक राजनीतिक पीढ़ी का परिवर्तन हुआ है।
लोकतंत्र में विधानसभा के अंदर और बाहर सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। चार्जशीट का जवाब उसी भाषा में मिलेगा। इससे कांग्रेस की ही मुसीबतें बढ़ेंगी।
बता दें कि हिमाचल सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में समारोह आयोजित कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इसी दिन कांग्रेस शिमला में कई आरोपों के साथ राज्यपाल को भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट सौंपेगी।