{"_id":"6dab02b673fcdcb9f7843f4b18ddd466","slug":"chargesheet-against-govt-officers-in-mnrega-fund-misuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा फंड दुरुपयोग पर चार्जशीट होंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा फंड दुरुपयोग पर चार्जशीट होंगे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा फंड के दुरुपयोग के लिए कांगड़ा खंड विकास कार्यालय के तहत जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट किया जाएगा। प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद विकास खंड कांगड़ा के जिम्मेदार अधिकारियों को स्थानांतरित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कमी होने के कारण पंचायत चुनाव तक अभी तबादले नहीं किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
वीरवार को प्रश्नकाल में कांगड़ा के निर्दलीय विधायक पवन काजल ने सवाल करते हुए जानकारी दी कि नालियों की सफाई, सेफ्टी टैंक की सफाई कार्यालय में सुरक्षा दीवार, कार्यालयों के बाहर झाड़ियों की कटाई, गाड़ी की मरम्मत और उस पर डीजल की अदायगी जैसे कार्यों के लिए मनरेगा के फंड का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि क्या ये कार्य मनरेगा में किए जा सकते थे। पवन काजल ने कहा कि नालियों की सफाई पर 13050 रुपये खर्च कर दिए गए जबकि यह इससे कम पैसों में की जा सकती थी। काजल ने सवाल किया कि क्या इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा। इसके जवाब में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा बोले कि चार्जशीट दायर कर अधिकारियों की बात भी सुनी जाएगी। उसके बाद निलंबन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक बोले- काजल जी, हमारे साथ आ जाओ आप
भाजपा विधायकों ने इस बीच व्यंग्य करते हुए निर्दलीय विधायक पवन काजल को कहा - काजल जी आप हमारे साथ इधर आ जाओ। हम बदल देंगे अधिकारियों को।