फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   charas production on govt land, case on patwari.

सरकारी जमीन पर भांग तो इन पर होगा मुकदमा

Mon, 26 Oct 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Oct 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
charas production on govt land, case on patwari.

चरस की पैदावार रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अब किसी को बख्शने के मूड में नहीं दिख रही है। अगर अब सरकारी भूमि पर भांग के पौधे नजर आए तो पुलिस इलाके के फॉरेस्ट गार्ड और पटवारी पर सीधा मुकदमा करेगी। इस बारे में एसपी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब तक सरकारी भूमि पर भांग के पौधे मिलने पर पुलिस उसे उखाड़ नष्ट कर देती थी लेकिन अगली साल फिर से इन जमीनों पर भांग के पौधे लहलहाते नजर आते थे। अकेले चौपाल इलाके से पुलिस ने करीब 70 बीघा जमीन से भांग की फसल नष्ट की है।
विज्ञापन


निजी जमीन पर भांग की खड़ी फसल पर तीन लोगों के खिलाफ थाना चौपाल में मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि सरकारी भूमि पर भांग अगर उगाई जाती है तो उसमें संबंधित इलाके के पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड की लापरवाही भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह सतर्क रहें तो चरस तस्करों के लिए ऐसा करना संभव नहीं होगा लेकिन वह लापरवाह रहते हैं। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि अगर सरकारी भूमि पर भांग के पौधे पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ भी मुकदमे होंगे। इस बात की पुष्टि एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने की है।

सरकारी भूमि पर भांग उगा रहे हैं चरस तस्कर
शिमला के चौपाल, नेरवा, रोहडू, कोटखाई, ठियोग के दूरदराज के इलाकों में कई लोग भांग की फसल चोरी छिपे तरीके से तैयार करते हैं। हर साल पुलिस इन पर नजर रखती है। चरस के कारोबार से जुड़े अधिकांश लोग इसके लिए सरकारी भूमि का इस्तेमाल करते हैं। खाली पड़ी जमीन पर गुपचुप तरीके से भांग लगा देते हैं उसके बाद मौका देखकर उससे चरस तैयार कर लेते हैं।


सरकारी भूमि पर फसल होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार होने का डर भी नहीं रहता। यह काफी कम होता है जब पुलिस इन दूर दराज के इलाके तक पहुंच पाए। अगर कभी आ भी जाए तो वह वहां भांग नष्ट करके चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed