फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में टूरिस्ट वाहनों की एंट्री बंद करने की योजना में हुआ फेरबदल

Thu, 29 Nov 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
change in plan by shimla administration for entry of tourist vehicles

शहर को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 24 से 31 दिसंबर तक टूरिस्ट वाहनों की शहर में एंट्री बैन करने से पर्यटन कारोबार को नुकसान के अंदेशे के चलते योजना में फेरबदल किया है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने कहा कि शहर में सभी पर्यटन वाहनों की एंट्री नहीं रोकी जाएगी।

change in plan by shimla administration for entry of tourist vehicles

बल्कि शहर की पार्किंग फुल होने के बाद विकल्प के तौर पर सैलानी अपनी गाड़ियां टुटीकंडी क्रासिंग पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे। पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

change in plan by shimla administration for entry of tourist vehicles

चंडीगढ़, धर्मशाला, कुल्लू  सहित अन्य स्थानों से शिमला आने वाले पर्यटक टुटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। यहां से एचआरटीसी की बसें नियमित अंतराल पर शिमला शहर की ओर आएंगी। पर्यटक के वाहनों के शिमला शहर में प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
change in plan by shimla administration for entry of tourist vehicles

हिमपात के दौरान ढली सब्जी मंडी में भी गाड़ियां खड़ी करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। यहां से भी कुफरी के लिए एचआरटीसी की बसें चलाने की योजना है।शिमला के होटल कारोबारियों ने जिला प्रशासन की इस योजना पर कड़ी आपत्ति जताई है। होटल कारोबारियों का कहना है कि टुटीकंडी क्रासिंग में गाड़ी खड़ी कर शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित होटलों तक पहुंचना टूरिस्टों के लिए परेशानी का सबब बन जाएगा।

विज्ञापन
change in plan by shimla administration for entry of tourist vehicles

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन का कहना है कि जिला प्रशासन को टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ानी चाहिए न कि शहर में गाड़ियों की एंट्री ही बंद कर दी जानी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed