{"_id":"640b4f42303f4b874f004186","slug":"chandra-kumar-said-center-provided-himachal-with-anti-foot-and-mouth-disease-vaccines-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंद्र कुमार बोले- हिमाचल को मुंह और खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंद्र कुमार बोले- हिमाचल को मुंह और खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाए केंद्र
Fri, 10 Mar 2023 09:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:10 PM IST
सार
मंत्री चंद्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शुक्रवार नई दिल्ली में केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना और पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया। केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह और खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मंत्री चंद्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की बहुआयामी योजनाएं आरंभ करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन