फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamiyana Hospital will charge 10 rupees for prescription

Shimla News: चमियाना अस्पताल में 10 रुपये लगेगा पर्ची शुल्क

Tue, 13 May 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chamiyana Hospital will charge 10 rupees for prescription
अस्पताल प्रबंधन आने वाले दिनों में शुल्क वसूली करेगा शुरू
विज्ञापन

औसतन 500 से अधिक मरीज रोजाना आते हैं अस्पताल
सुमित ठाकुर
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) में रोगियों को पर्ची के पंजीकरण के लिए 10 रुपये चुकाने होंगे। अस्पताल प्रबंधन यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है। ऐसे में पंजीकरण केंद्र पर पर्ची बनाने के दौरान ही यह शुल्क मरीजों से वसूल लिया जाएगा।
अटल सुपर स्पेशलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा कि प्रत्येक मरीजों के पंजीकरण पर दस रुपये शुल्क लिया चाहिए। सभी सदस्यों की सहमति बनने पर अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार को इस बारे में ऑर्डर भी जारी कर दिए।
विज्ञापन

प्रबंधन का तर्क है कि इस शुल्क से अस्पताल की सेवाओं में गुणात्मक सुधार संभव होगा। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वच्छता और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर की नियमित सफाई, साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था, रोगियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र में सुविधाएं और मामूली मरम्मत व देखरेख कार्यों पर भी जमा हुए शुल्क को खर्च किया जाएगा। चमियाना अस्पताल में इस समय न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी है। औसतन करीब पांच सौ से अधिक मरीज रोजाना अस्पताल आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएमसी में नहीं लिया जा रहा शुल्क
आईजीएमसी में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अभी राहत है। अस्पताल में यह व्यवस्था अभी लागू नहीं होगी। अस्पताल सूत्रों की मानें तो इस बारे में आला अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद ही मामले पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर में बिलिंग की सुविधा नहीं
सॉफ्टवेयर में अभी बिलिंग की सुविधा नहीं है। इस वजह से पंजीकरण शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इस सुविधा के आने के बाद ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
- डॉ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, चमियाना अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed