फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamiyana hospital road tarring work started

Shimla News: चमियाना अस्पताल सड़क की टारिंग का काम शुरू

Fri, 11 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chamiyana hospital road tarring work started
दस दिनों के भीतर होगा पूरा कार्य
विज्ञापन

जल्द बहाल हो सकती है अस्पताल में ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) की सड़क की टारिंग का काम शुरू हो गया है। इससे उम्मीद है कि संस्थान में बंद चल रही ओपीडी जल्द शुरू हो सकती हैैं।

लोक निर्माण विभाग का दावा है कि दस दिन के भीतर इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। अभी सड़क की सतह को पक्का करने का काम किया जा रहा है। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) की सड़क की टारिंग का काम बीते कल ही शुरू हुआ है। अस्पताल की ओर से भट्ठाकुफर की तरफ सड़क पक्की जा रही है। पहले आधे किलोमीटर तक एक तरफ की सड़क की सतह को पक्का किया जाएगा। इसके बाद दूसरी सतह को पक्का किया जाएगा। सर्दियां भी शुरू होने वाली हैं तो ऐसे में विभाग जल्द से जल्द इस काम को पूरा करना चाहता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सड़क की खस्ता हालत के चलते अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान में कोर्ट के आदेश के बाद ओपीडी भी बंद कर दी है। लोगों को संकरी और खस्ताहाल सड़क के चलते अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद अदालत ने संज्ञान लेते हुए यहां ओपीडी बंद करने के आदेश दिए थे। यह ओपीडी अब आईजीएमसी में चलाई जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सड़क के किनारे पैरापिट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article