फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chamba thal will be presented to President Ram Nath Kovind in central university himachal pradesh

President Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति को गद्दी-गद्दण चित्र वाला चंबा थाल भेंट करेगा सीयू प्रशासन

Fri, 27 May 2022 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 May 2022 10:40 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को चंबा थाल भेंट किया जाएगा। इसमें गद्दी-गद्दण का चित्र उकेरा जा रहा है। केंद्रीय विवि के फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थी राष्ट्रपति को भेंट करने के लिए पोर्ट्रेट तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
chamba thal will be presented to President Ram Nath Kovind in central university himachal pradesh
चंबा थाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय छठे दीक्षांत समारोह में हिमाचल की संस्कृति को प्रमोट करने का विशेष प्रयास रहेगा। समारोह में सीयू प्रशासन कई काम केवल हिमाचली संस्कृति से जोड़कर करेगा। 10 जून को दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विशेष रूप से तैयार चंबा थाल भेंट किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से गद्दी-गद्दण का चित्र बनाया जा रहा है। थाल में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय भी अंकित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस चंबा थाल को सीयू प्रशासन अलग तरीके से तैयार करवा रहा है। इसके अलावा सीयू के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों की ओर से वॉटर कलर से राष्ट्रपति का पोर्ट्रेट भी तैयार किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को चंबा थाल भेंट किया जाएगा। इसमें गद्दी-गद्दण का चित्र उकेरा जा रहा है। केंद्रीय विवि के फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थी राष्ट्रपति को भेंट करने के लिए पोर्ट्रेट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है चंबा थाल की विशेषता
हाथों से पीतल पर कलाकृतियां उकेरकर तैयार किया जाने वाला चंबा थाल अपने आप में खास है। पहले चंबा थाल पर केवल हिंदू देवी-देवताओं की कलाकृतियां उकेरी जाती थीं। अब इसमें देवी-देवताओं के अलावा गद्दी समुदाय सहित हिमाचली संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां भी उकेरी जाने लगीं है। यह तीन आकार और वजन में उपलब्ध है। सबसे छोटा आकार 11 इंच और वजन चार सौ ग्राम तक होता है। मध्यम थाल 15 इंच तथा करीब आठ सौ ग्राम का होता है। सबसे बड़ा थाल 23 इंच का होता और इसका वजन पौने दो किलो तक होता है। इन थालों की कीमत दो हजार से 20 हजार रुपये तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को सीएम भेंट कर चुके हैं चंबा थाल
दिसंबर 2021 में मंडी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा थाल भेंट किया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कांस्य पद विजेता पीवी संधू को भी चंबा थाल भेंट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed