चंबा: मणिमहेश यात्रा में चार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, दो को हेली टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया
मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर चार श्रद्धालुओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। इनमें दो को एंबुलेंस और दो को हेली टैक्सी से अस्पताल लाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर चार श्रद्धालुओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। इनमें दो को एंबुलेंस और दो को हेली टैक्सी से अस्पताल लाया गया। बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डोडा, जम्मू-कश्मीर निवासी शिल्पा को सांस लेने में दिक्कत के चलते एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। उनका ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर 94 प्रतिशत रहा। जम्मू-कश्मीर निवासी डिंपल को घबराहट की शिकायत पर अस्पताल पहुंचाया गया।
उनका ईसीजी सामान्य पाया गया। चेन्नई निवासी गौरी को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और तीन दिन से नींद नहीं आने की शिकायत के चलते हेली टैक्सी से अस्पताल लाया गया। उनका ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर 96 प्रतिशत रहा। वहीं, चेन्नई निवासी मोहना को सिरदर्द और खांसी की शिकायत के बाद हेली टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया गया। बीएमओ ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है।