फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chamba: Congress Set to Secure chairman post of nagar parishad This Time; Independent Candidate Alters the Equ

चंबा: नगर परिषद में 15 साल बाद बन सकता है कांग्रेस का अध्यक्ष, आजाद प्रत्याशी ने बदले समीकरण

Tue, 19 May 2026 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 10:39 AM IST
सार

 देर रात हटनाला वार्ड पार्षद विजय कुमार विधायक की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Chamba: Congress Set to Secure chairman post of nagar parishad This Time; Independent Candidate Alters the Equ
हटनाला वार्ड पार्षद विजय कुमार विधायक की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा नगर परिषद में 15 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष बनना अब करीब-करीब तय है। देर रात हटनाला वार्ड से पार्षद विजय कुमार ने विधायक नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेस को समर्थन दे दिया। सदर विधायक नीरज नैय्यर ने पार्षद विजय कुमार को टोपी और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। लिहाजा, हटनाला पार्षद के कांग्रेस को समर्थन देने के साथ ही अब कांग्रेस खेमे में छह पार्षद हो गए हैं। वहीं, भाजपा को महज पांच पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा है। ऐसे में नप अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के भाजपा के अरमानों पर पानी फिर गया। 17 मई को नगर परिषद के चुनाव में 5-5 पार्षद कांग्रेस और भाजपा खेमे से विजयी रहे थे लेकिन, हटनाला वार्ड के आजाद प्रत्याशी पर ही कांग्रेस-भाजपा का नप चंबा का अध्यक्ष बनाने का दारोमदार रहा।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने दूरदर्शी और मझी हुई राजनीति का उदाहरण पेश करते हुए नप चंबा के समीकरण बदलने का काम किया। आजाद प्रत्याशी के कांग्रेस के खेमे में शामिल होने से नप अध्यक्ष को लेकर बन रहे समीकरण बदल गए। अब कांग्रेस का नप चंबा में कुनबा बढ़ने से आगामी समय में तन्वी गोस्वामी या भुवनेश्वरी में से कोई एक नई अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय है। नगर परिषद चंबा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस और भाजपा अपना-अपना प्रत्याशी बिठाने को लेकर रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही दलों की ओर से सोशल मीडिया पर नप कमेटी बनाने को लेकर दावे पेश किए जा चुके हैं। ऐसे में आने वाला वक्त ही बताएगा कि आखिरकार अंतिम क्षण तक परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहते हैं या भाजपा अंदरखाते अपनी गोटियां फिट करने में कामयाब रहती है।

विज्ञापन
Trending Videos

नगर परिषद में अब तक ये रहे अध्यक्ष

  1. देशराज महाजन 1962 से 1963 तक (कांग्रेस)
  2.  सागर चंद नैयर 1963 से 1967 तक (कांग्रेस)
  3. सरदारी लाल 1967 से 1971 तक (कांग्रेस)
  4. मोहन लाल नैयर 1971 से 1977 तक (भाजपा)
  5.  कुलदीप चौफला 1977 से 1978 तक (कांग्रेस)
  6.  जेएस प्रसाद 1978 से 1981 तक (कांग्रेस)
  7.  देव बड़ोत्रा 1981 से 1986 तक कांग्रेस।
  8.  जगदीश हांडा 1986 से 1990 तक (कांग्रेस)
  9.  प्रशासक 1990 से 1995 तक ।
  10.  अनिता ठाकुर 1995 से 2001 तक (कांग्रेस)
  11.  एसपी ढल्ल 2001 से 2006 तक (कांग्रेस)
  12.  कुसुम देवी 2006 से 2011 तक (कांग्रेस)
  13. अनिता ठाकुर 2011 से 2016 तक (आजाद)
  14.  नीलम नैय्यर 2016 से 2021 तक (भाजपा)
  15. नीलम नैय्यर 2021 से 2026 तक। (भाजपा)
  16. राखी कौशल (प्रशासक/वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के रूप में) 18-01-2026 वर्तमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed