{"_id":"5c235cfdbdec2257114a9016","slug":"chaman-lal-elected-chairaman-of-c-v-sangh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमन लाल शर्मा तीसरी बार बने सीएंडवी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमन लाल शर्मा तीसरी बार बने सीएंडवी संघ के अध्यक्ष
Wed, 26 Dec 2018 04:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ का चमन लाल शर्मा को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार देर शाम को जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में संघ के चुनाव हुए। योगराज शर्मा, ध्यान चंद पठानिया और प्रीतम भारती की अध्यक्षता में हुए चुनाव में विभिन्न जिलों से संघ के 250 अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। चुनाव कमल नयन और कर्म चंद की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए चमनलाल और दुर्गानंद के बीच कांटे की टक्कर हुई। दुर्गानंद को 40 तथा चमनलाल को 47 मत पड़े। चमनलाल ने सात मतों से चुनाव जीत कर लगातार तीसरी बार सीएंडवी अध्यापक संघ की कमान संभाली।
विज्ञापन
सचिव पद के लिए देवदत्त शर्मा और राकेश कुमार के बीच मुकाबला हुआ। देवदत्त शर्मा 15 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष धनवीर और वरिष्ठ उपप्रधान अश्वनी भारद्वाज तथा गणेश शासनी को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन