फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chailchowk Pandoh road will become an option to go to Chandigarh Manali, DPR of 39 crores sent to the center

Mandi News: चैलचौक-पंडोह सड़क चंडीगढ़ मनाली जाने का बनेगी विकल्प, केंद्र को भेजी 39 करोड़ की डीपीआर

Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग ने चैलचौक-पंडोह सड़क को विकल्प मार्ग के रूप में तैयार करने की कवायद शुरू की है। विभाग ने 39 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है।

विज्ञापन
Chailchowk Pandoh road will become an option to go to Chandigarh Manali, DPR of 39 crores sent to the center
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से मनाली जाने वाले पर्यटकों को अब मंडी-पंडोह के बीच सड़क बंद होने से परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने चैलचौक-पंडोह सड़क को विकल्प मार्ग के रूप में तैयार करने की कवायद शुरू की है।  विभाग ने 39 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी है। स्वीकृति मिलने के बाद इस सड़क का को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। आपदा के बीच यह सड़क बड़ा विकल्प बनकर सामने आई है। चैलचौक-पंडोह सड़क की लंबाई 30 किलोमीटर होगी। मंडी-पंडोह के बीच बार-बार एनएच बंद होने से हजारों पर्यटक, किसान और बागवान परेशान होते हैं।  अब चैलचौक-पंडोह सड़क मार्ग को विकल्प सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द इस परियोजना की स्वीकृति मिलेगी।

विज्ञापन


मंडी-कुल्लू एनएच के बार-बार बंद होने का विकल्प से पर्यटन को भी पंख लगेंगे। कुल्लू-मनाली घूमकर आने वाले पर्यटक अब सीधे ही पंडोह से सराज और कमरूनाग घाटी तक पहुंच पाएंगे और यहां के सौंदर्य का लुत्फ उठा पाएंगे।  सड़क चौड़ी होने के कारण पर्यटक भी आसानी से अनछुए पर्यटन स्थलों तक पहुंच पाएंगे। इससे स्थानीय लोगों की भी आर्थिकी सुदृढ़ होगी।  बता दें कि मंडी से कुल्लू एनएच के अलावा कटौला होकर वैकल्पिक मार्ग है। इसके अलावा पंडोह से चैलचौक होते हुए डडौर तक वाहन पहुंचते हैं। सड़क से शिमला, रामपुर, किन्नौर के लिए भी पर्यटक रवाना हो सकते हैं। वर्तमान में यह सड़क संकरी और घुमावदार है। 
विज्ञापन


करोड़ रुपये की डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी के लिए केंद्र को भेजी
चैलचौक-पंडोह इंटरमीडियट सड़क मार्ग की डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है। स्वीकृति आने के बाद यहां काम शुरू होगा। -चमन ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed