हिमाचल में लावारिस पशुओं के लिए हर जिले में बनेंगी सेंचुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। समस्या के निपटारे के लिए गठित की गई मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने यह निर्णय लिया है कि हर जिले में सेंचुरी बनाई जाएगी।
इसके लिए कौन सी जगह सही हो सकती है। इसका सभी जिलाधीशों से ब्योरा मांगा गया है। सेंचुरी एरिया में पशुओं के लिए चारे का सरकार पूरा प्रबंध करेगी। प्रदेश मेें लावारिस पशुओं के कारण लोगों की खेती चौपट हो गई है।
सड़कों पर कई हादसे हो रहे हैं। नई सरकार ने सत्ता मे आते ही इनसे निपटाने के लिए पांच मंत्रियोें की एक उपसमिति बनाई। इसकी कमान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को दी गई। अनिल शर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार मेें भी पशुपालन मंत्री रह चुके हैं।
पंजाब से हिमाचल लाए जा रहे लावारिस पशु
मंत्री अनिल शर्मा ने बुधवार को सचिवालय में बताया कि लावारिस पशुओं से निपटने के लिए समिति ने यह तय किया है कि प्रदेश भर में जहां संभव है, इनके लिए सेंचुरी क्षेत्र बनाए जाए।
मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि लावारिस पशुओं को पंजाब से हिमाचल लाया जा रहा है। सीमेंट की सप्लाई लेकर पंजाब जा रहे कई ट्रक वाले वापसी पर पशुओं को यहां खुले में छोड़ रहे हैं। सरकार इसका भी तोड़ निकाल रही है कि किस तरह से पड़ोसी प्रदेश से इनका हिमाचल में लाना रोका जा सके।