फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   centre trying to unstable state govt: himachal cabinet

'प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा केंद्र'

Fri, 25 Sep 2015 10:49 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
centre trying to unstable state govt: himachal cabinet

हिमाचल सरकार के मंत्रियों ने कहा है कि केंद्र हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। बीते वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उनके चेंबर में मंत्रणा की।

विज्ञापन


इसमें मंत्रियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में आस्था जताते हुए हस्ताक्षर कर मीडिया को बाकायदा प्रेस बयान भी जारी किया है। मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुजान सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी, धनीराम शांडिल और अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को झूठे मामलों में फं साने के लिए कें द्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन

झूठी एफआईआर दर्ज करने की कोशिश कर रहा केंद्र

centre trying to unstable state govt: himachal cabinet

उन्होंने कहा कि आयकर का मामला पहले ही न्यायालय के विचाराधीन है। विभिन्न घोटालों में भाजपा के कई नेताओं जिनमें उनके कई मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों पर भी आरोप लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश के स्थापित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करने का प्रयास कर रही है ताकि लोगों का ध्यान बांटा जा सके।

जबकि वे अपने नेताओं के आचरण पर लगे प्रश्न चिन्ह पर चुप्पी साधे हुए हैं। मंत्रियों ने कहा कि सीबीआई ने पहले ही इसकी विस्तृत जांच कर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को सील्ड कवर में दिल्ली उच्च न्यायालय को सौंपा है।

बर्दाश्त नहीं करेंगे ये सब

centre trying to unstable state govt: himachal cabinet

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विद्वेष पूर्ण भावना से इसी मामले की अन्य प्रारंभिक जांच करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता पहले ही यह दावा कर रहे हैं कि वे केंद्रीय एजेंसी से मामलों को दर्ज करवाने में सफल हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने के ऐसे किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं तथा राज्य में स्थायी कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार के कुशासन से लोगों को राहत प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed