एक क्लिक में देखें चौथे समेस्टर का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी में चल रही परास्नातक कक्षाओं के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। www.cuhimachal.ac.in लिंक पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्तमान में चल रहे 15 कोर्सेस का रिजल्ट घोषित किया है। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय का दावा है कि उसने देश भर में चल रहे अन्य सीयू से पहले रिजल्ट निकाला है।
उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय में परास्नातक करने के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट 17 जुलाई को निकाला जाएगा।
18 से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
मेरिट लिस्ट में मैट्रिक के 10, जमा दो के 10, स्नातक के 10 और प्रवेश परीक्षा के 50 अंक जोड़े जाएंगे। मेरिट लिस्ट इसके बाद ही बनेगी।
18 से 21 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बाद में अभ्यर्थियों को केंद्रीय विवि में चल रहे सभी कोर्सों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके बाद विद्यार्थी अपनी पसंद का कोर्स चुन सकेगा। चार अगस्त से केंद्रीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
केंद्रीय विवि में एमबीए की बढ़ी डिमांड
सीयू में वर्तमान में 15 कोर्स चल रहे हैं। इसमें एमबीए और एमबीए (स्पेशलाइजेशन इन ट्रैवल एंड टूरिज्म) विषय में विद्यार्थी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। इस बार एमबीए की 90 सीटों के लिए 1946 और एमबीए (स्पेशलाइजेशन इन ट्रैवल एंड टूरिज्म) के लिए 1078 आवेदन आए हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. योगेंद्र वर्मा का कहना है कि विभिन्न कोर्सों के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। जल्द से जल्द रिजल्ट निकालना उनका प्रयास था, जो पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 17 जुलाई को निकाला जाएगा।