फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university of himachal pradesh 74 new drugs found to treat epilepsy

मिर्गी दौरे के उपचार के लिए खोजीं 74 नई औषधियां

Mon, 29 Jul 2019 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
central university of himachal pradesh 74 new drugs found to treat epilepsy
शोधार्थी नेहा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के कंप्यूटेशनल जीव विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान सेंटर ने मिर्गी की बीमारी के इलाज के लिए 74 नई औषधियों (पादप रसायन) की खोज की है। सीयू के सहायक आचार्य डॉ. विक्रम सिंह और शोधार्थी नेहा चौधरी ने आयुर्वेद पद्धति से मिर्गी की बीमारी के उपचार को इन औषधियों को खोजा है।

विज्ञापन


वर्तमान में मिर्गी उपचार के लिए बाजार में या फिर शोध के लिए लगभग 40 औषधियां ही मौजूद हैं। सीयू की नई खोज से अब मिर्गी के मरीजों को उपचार के लिए खासी मदद मिलेगी। गुरु और शिष्य की इस नई खोज पर आधारित किया गया अध्ययन एवं मूल्यांकन नेटवर्क फार्माकोलॉजी के सिद्धांतों के अनुसार प्रकृति वैज्ञानिक रिपोर्ट में प्रकाशित हुआ है।  
विज्ञापन


ऐसे ढूंढे नए औषधीय पौधे
सहायक आचार्य डॉ. विक्रम सिंह व शोधार्थी नेहा चौधरी ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने मिर्गी दौरे की बीमारी के बारे में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में वास्तविक नाम ढूंढा। इसे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में अपस्मार कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद अपस्मार बीमारी के उपचार में प्रयोग की जाने वाली औषधीय पौधों की सूची तैयार की, जिसमें 63 औषधीय पौधे मिले। उसके बाद इन औषधीय पौधों के पादप रसायन की सूची तैयार की गई। 63 औषधीय पौधों में कुल 349 पादप रसायन मिले। इस दौरान 74 नए पादप रसायन सामने आए। इनका नेटवर्क फार्माकोलॉजी के तहत परीक्षण किया गया है।

दिमाग की बीमारियों को ठीक करने के मिले 11 नए पादप रसायन

central university of himachal pradesh 74 new drugs found to treat epilepsy
शोधार्थी नेहा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

शोध के दौरान 74 पादप रसायनों में 11 ऐसे रसायन मिले हैं, जो दिमाग के तंत्रिका तंत्र को ठीक करने के प्रयोग में लाए जा सकते हैं। इस खोज से न्यूरो समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को मदद मिल सकती है।

डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि शोध के एक मुख्य परिणाम में इन 63 औषधियों में पाए जाने वाले 349 पादप-रसायनों का विस्तृत तुलनात्मक परीक्षण किया गया है। पहले से मौजूद 40 दवाओं का संदर्भ लेते हुए ऐसे 74 नए पादप रसायन सामने आए हैं जो मिर्गी दौरे की बीमारी का इलाज करने में काम आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed