केंद्र ने 9 माह में हिमाचल को दिए 9 हजार करोड़ : जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में नौ महीने के भीतर केंद्र सरकार ने नौ हजार करोड़ रुपये दिए हैं। ठाकुर ने कहा कि वह जब भी दिल्ली गए, विपक्ष ने सैर-सपाटे व खाली हाथ लौटने की बयानबाजी की है।
इससे पूर्व की सरकारों को नौ माह के कार्यकाल में औसतन 100 से 300 करोड़ की ही मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रवास के दूसरे दिन पांवटा के खोड़ोवाला में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्व नेतृत्व की अद्भुत क्षमता है।
उनके नेतृत्व में आज साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में महा गठबंधन मुद्दा विहीन है। केंद्र सरकार के कार्यों से हर कार्यकर्ता का सीना 56 इंच चौड़ा हो रहा है।जयराम ने दावा किया कि 2019 में फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आएगी।
पांच के बजाय केंद्र ने भेजे सात हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बरसात ने जाते-जाते प्रदेश को काफी क्षति पहुंचाई है। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री ने फोन पर हालात जाने और हर संभव सहायता दी।
बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने को पीएम से पांच हेलीकॉप्टर मांगे तो उन्होंने सात भेजे। आपदा के दौरान प्रदेश में फंसे 252 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। करीब 800 स्कूली बच्चों को सेना के दो हेलीकॉप्टरों की सहायता से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, चंद्रमोहन ठाकुर और बलदेव भंडारी आदि उपस्थित रहे।