फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Center govt cuts Himachal's budget

केंद्र सरकार ने लगाया हिमाचल के बजट में कट, ये है बड़ी वजह

Mon, 26 Aug 2019 11:51 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Center  govt cuts Himachal's budget

हिमाचल के बच्चों के लिए केंद्र से मिला पैसा प्रदेश सरकार खर्च ही नहीं कर पाई। इसके चलते केंद्र सरकार ने प्रदेश के बजट में कटौती कर दी है। इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए राष्ट्रीय क्रैच योजना के तहत प्रस्तावित 60 लाख रुपये में कटौती कर मात्र 14 लाख रुपये ही जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 136 क्रैच चलाने के लिए पैसा मांगा तो केंद्र ने खर्च न किया गया बजट काट दिया। 

विज्ञापन


केंद्र ने पिछले दिनों यह राशि रिकरिंग ग्रांट-इन-ऐड नेशनल क्रैच स्कीम के तहत जारी की है। इसे वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए खर्च किया जाएगा। इसे भारत सरकार के 80 फीसदी शेयर के तहत महज 14,19,432 रुपये ही जारी किए गए। पहली और दूसरी तिमाही में इन क्रैचों के संचालन का कुल खर्च 73,91,832 रुपये आया है।
विज्ञापन


इसमें क्रैच में नियुक्त कार्यकर्ताओं के मानदेय पर ही 19,58,400 रुपये खर्च हो जाएंगे, जबकि सहायिकाओं पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा डॉक्टरों के दौरे, अनुपूरक पोषक तत्वों, मेडिसिन किट और प्री स्कूल किट पर भी करीब 43 से 45 लाख रुपये का व्यय होगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अवर सचिव यूएस मेहता ने इस बारे में हिमाचल सरकार को पत्र जारी कर सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत 73,91,832 रुपये की थी, 14,19,432 रुपये ही जारी किए

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने पर ही कुछ कहा जा सकता है। पहली छमाही के लिए 73,91,832 रुपये वांछित हैं, मगर इस योजना में महज 14,19,432 रुपये ही जारी किए हैं।

केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के पास पड़ेे पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2018-19 के 36,41,815 रुपये और राज्य बाल विकास परिषद के पास 2015-16 की पड़े 23,30,625 रुपये को अनस्पेंट बताते हुए इसकी कटौती कर दी है। इस तरह इस साल की पहली छमाही के लिए करीब 60 लाख रुपये की कटौती कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed