फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement reached the empty godowns of the himachal govt, stalled projects will start again from today

Himachal: सरकारी गोदामों में पहुंचा 1200 मीट्रिक टन सीमेंट, शुरू होंगे रुके हुए काम

Wed, 21 Dec 2022 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो /संवाद, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 10:29 AM IST
सार

मंगलवार को पहले दिन कंपनी ने नीली बोरियों में 70 ट्रकों में सरकारी सीमेंट भेजा। बड़े ट्रकों में 420-420 जबकि छोटे ट्रकों में 250-250 बोरियां लादीं गईं। इस सीमेंट को प्रदेश भर में सरकार के 118 गोदामों में पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
Cement reached the empty godowns of the himachal govt, stalled projects will start again from today
कुल्लू में गोदाम में पहुंचा सीमेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रक ऑपरेटरों और अदाणी समूह में विवाद के बीच अल्ट्राटेक कंपनी ने सरकार के खाली गोदामों में सीमेंट की सप्लाई पहुंचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहले दिन कंपनी ने नीली बोरियों में 70 ट्रकों में सरकारी सीमेंट भेजा। बड़े ट्रकों में 420-420 जबकि छोटे ट्रकों में 250-250 बोरियां लादीं गईं। इस सीमेंट को प्रदेश भर में सरकार के 118 गोदामों में पहुंचाया जाएगा। अल्ट्राटेक प्लांट से गोदामों के लिए अब प्रतिदिन सप्लाई भेजी जाएगी। राजधानी शिमला में मंगलवार को सात ट्रक सीमेंट लेकर पहुंचे। अब बुधवार से रुके हुए प्रोजेक्टों का काम फिर से शुरू हो सकेगा। खाद्य आपूर्ति निगम पहले बड़े प्रोजेक्टों और फिर छोटे विकास कार्यों के लिए सीमेंट उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम के अनुसार प्रतिदिन गोदामों में चार से पांच ट्रक सीमेंट की सप्लाई लेकर पहुंचेंगे। निगम के प्रबंध निदेशक केसी चमन ने बताया कि गोदामों में अल्ट्राटेक सीमेंट की सप्लाई पहुंच गई है। अब विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी। उल्लेखनीय है कि पहले हिमाचल के सरकारी कार्यों के लिए अंबुजा और एसीसी सीमेंट की सप्लाई होती थी। अदाणी कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच भाड़े को लेकर उपजे विवाद से सीमेंट की सप्लाई बंद हो गई थी।  
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के 150 छोटे-बड़े प्रोजेक्टों का चल रहा काम
प्रदेश में इस समय लोक निर्माण विभाग के 150 छोटे-बड़े प्रोजेक्टों का काम चल रहा है। इनमें मिनी सचिवालय, पुल, सड़कें, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, अस्पताल आदि कार्य शामिल हैं। खाद्य आपूर्ति निगम नोडल एजेंसी है। यह लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग को सीमेंट उपलब्ध कराती है। विभाग पहले निगम में पैसा जमा कराते हैं, उसके बाद निगम सरकारी विकास कार्यों के लिए सीमेंट सप्लाई करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने पहले लॉट में प्रदेश में की सप्लाई
प्रदेश सरकार से अनुबंध होने के बाद अल्ट्राटेक  सीमेंट कंपनी ने पहले लॉट में प्रदेश भर में 1,200 मीट्रिक टन सरकारी सीमेंट की सप्लाई मंगलवार सुबह तक दी है। एसीसी बरमाणा और अंबुजा दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने अल्ट्राटेक को 6,000 मीट्रिक टन (1.20 लाख बोरियां) सीमेंट का ऑर्डर दिया है ताकि सरकारी काम न रुकें। जिला ऊना, चंबा और बिलासपुर (झंडूता उपमंडल को छोड़कर) में सरकारी निर्माण कार्यों के लिए पहले से ही अल्ट्राटेक सीमेंट की सप्लाई होती है। लेकिन प्रदेश में जहां भी सरकारी कार्यों के लिए एसीसी और अंबुजा सीमेंट की सप्लाई होती थी, अब से वहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट की सप्लाई होगी। सिविल सप्लाई कारपोरेशन के अकाउंटेंट नरेश कुमार ने बताया कि एसीसी और अंबुजा प्लांट के बंद होने के बाद पूरे प्रदेश में अल्ट्राटेक सीमेंट की सप्लाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed