हिमाचल में इतना महंगा हो गया सीमेंट, कंपनियों ने गुपचुप बढ़ा दिए दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट महंगा हो गया है। प्रदेश में सीमेंट बनाने वाली कंपनियों ने गुपचुप तरीके से दाम बढ़ा दिए है। प्रदेश में सीमेंट बनाने वाली एसीसी, अंबुजा, अल्ट्राटेक कंपनियों ने पिछले एक महीने में 15 रुपये तक प्रति बैग दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में एसीसी व अंबुजा कंपनियों का एकाधिकार है और एक ही विदेशी स्वामित्व के अधीन आती हैं।
भारतीय स्वामित्व वाली अल्ट्राटेक ने भी एसीसी और अंबुजा की तर्ज पर दाम रखे हैं। मांग बढ़ने पर सीमेंट कंपनियों ने अपनी मर्जी से दाम बढ़ाकर हिमाचल के हितों से खिलवाड़ किया है।
कांगड़ा जिला में कुछ दिन पहले एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रति बैग 360 रुपये बिक रहा था, लेकिन अब प्रति बैग 375 से 380 तक रिटेल बाजार में दुकानदार बेच रहे हैं।
इतने में बिक रहा सीमेंट बैग
धर्मशाला से किरण देवी स्टोर के मालिक किरण मेहरा ने बताया पांच से सात दिन बाद कभी पांच तो कभी तीन रुपये कंपनियां सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं। इससे ग्राहक परेशान हैं। सीमेंट का बैग 375 रुपये में बिक रहा है।
शाहपुर में सीमेंट स्टोर मालिक शरद पठानिया ने बताया कि एसीसी के दाम भी प्रति बैग बढ़ने से 375 रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक बैग 360 रुपये में बिक रहा था।