फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CDPO accused of 1.5 crore Scam transferred and salary stopped

सवा करोड़ गबन के आरोपी सीडीपीओ के वेतन पर रोक, जिला मुख्यालय भेजा

Tue, 27 Aug 2019 04:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
CDPO accused of 1.5 crore Scam transferred and salary stopped
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सवा करोड़ से ज्यादा पेंशन घोटाले के आरोपी सीडीपीओ पर विभाग ने कार्रवाई की है। आरोपी सुभाष चंद्र को हेडक्वार्टर से बदलकर जिला मुख्यालय में भेज दिया गया है और उसके वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


सीडीपीओ पर वर्ष 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। मामला इस वर्ष तब उजागर हुआ, जब एक लाभार्थी ने पैसा न मिलने का आरोप लगाया था। इस मामले में जिला कल्याण अधिकारी मंडी ने 9 अगस्त को जोगिंद्रनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल कर ली।
विज्ञापन


विभाग ने कार्रवाई करते हुए अब आरोपी अधिकारी की ड्यूटी जिला परियोजना अधिकारी मंडी के कार्यालय में लगा दी है। जिला परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग मंडी सुरेंद्र टेगटा ने बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तनख्वाह पर भी रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed