{"_id":"31647725e0c410f4dbbf1b6080dc4756","slug":"cctv-camara-installed-on-ridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज पर लीजिए सैर का मजा, पुलिस रखेगी ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज पर लीजिए सैर का मजा, पुलिस रखेगी ख्याल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Nov 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला सिटी को सीसीटीवी के दायरे में लाने की मुहिम धरातल पर उतरने लगी है। शहर की मुख्य सैरगाह रिज मैदान पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। रिज पर होने वाली हर हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। 24 घंटे यह कैमरे काम करेंगे।
विज्ञापन
इसका कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा मालरोड़ पर स्थित कंट्रोल रूम में बनाया गया है। यहां कैमरे लगाने की प्रक्रिया बरसों से चल रही थी लेकिन अब जाकर योजना धरातल पर उतरी। इससे पहले बैठकों के दौर और बजट के अभाव में सीसीटीवी लगाने का मामला लटकता रहा। अब कैमरे लगने से कई गतिविधियों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
यहां लगने हैं कैमरे
आरट्रैक, एजी चौक, कनेडी हाउस, सिसल एडवांस स्टडी, बालूगंज, छोटा शिमला, संजौली डेंटल कालेज आईजीएमसी गेट लक्कड़ बाजार, डिप्लोमेट होटल के पास इंदिरा गांधी खेल परिसर, मरिना होटल के समीप और शेर ए पंजाब के पौस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
पुलिस कैमरों को उन जगहों पर लगा रही है जहां से गाड़ियों का अधिक आना जाना रहता है। पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। 24 घंटे सीसीटीवी काम करेंगे। इसके माध्यम से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।