{"_id":"e42486a38a015a6b519fe982f007443a","slug":"cbse-will-declare-10th-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां चैक करें CBSE दसवीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां चैक करें CBSE दसवीं का रिजल्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 May 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं (2014) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में कुल 13,28,970 छात्र शामिल हुए हैं। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 7,93,940 छात्र और 5,35,030 छात्राएं शामिल हुए हैं।
बोर्ड ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा 01 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की थी। बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा की शुरूआत तमिल विषय से की थी और इसकी समाप्ति 19 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
CBSE की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष देश के 5,300 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
बोर्ड के द्वारा जारी दी गयी जानकारी मुताबिक पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 8.65 प्रतिशत अधिक छात्र शामिल हुए हैं। विदेशों से इस वर्ष 13,311 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी है।
इस वर्ष शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों की कुल संख्या 3180 है जिसमें 1248 छात्र सिर्फ दिल्ली से शामिल हैं वहीं खाड़ी देशों से इस परीक्षा में 37 छात्र शामिल हुए हैं।
छात्र अपना परीक्षा परिणाम अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर प्राप्त कर सकते हैं। अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।