फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cbse Board 10TH 12TH Result 2022 Shimla schools result Ragini gupta 10th topper

CBSE Board 10th 12th Result: सीबीएसई बारहवीं और दसवीं की परीक्षा में शिमला के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2022 11:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

चैल्सी स्कूल की रागिनी गुप्ता ने दसवीं कक्षा में 99 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला की बारहवीं की छात्रा मयंका शर्मा ने विज्ञान संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Cbse Board 10TH 12TH Result 2022 Shimla schools result Ragini gupta 10th topper
चैल्सी स्कूल की रागिनी गुप्ता माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं कक्षा के घोषित नतीजों में शिमला शहर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैल्सी स्कूल की रागिनी गुप्ता ने दसवीं कक्षा में 99 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपनी धाक मचाई है। चैल्सी स्कूल की छात्रा अवतांशा सिंह ने बारहवीं कक्षा की कला संकाय की परीक्षा में 97.4 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला की बारहवीं की छात्रा मयंका शर्मा ने विज्ञान संकाय में 98, संजौली के हिलग्रोव स्कूल की वाणी पराशर ने विज्ञान संकाय में सबसे अधिक 98.2 फीसदी, डीएवी न्यू शिमला स्कूल में कला संकाय में गौरव ने 97.8 फीसदी और डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में कला संकाय के छात्र प्रद्युम्न शर्मा ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


चेल्सी स्कूल की रागनी गुप्ता ने हासिल 99 फीसदी अंक  
कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चेल्सी स्कूल शिमला का सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। रागनी गुप्ता ने 99 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सन्ना ने 98.6, देविका कैंथला ने 97.8, ईलीन चौहान ने 97.8, अदिति ने 97.4, आहना चौहान ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं आस्था शर्मा ने 97.2, अभिजाय सिंह ने 97, शिवानी ने 97, मुस्कान ने अत्री ने 96.6, निशिता महाजन ने 96.6, वंशिका ने 96.4, कशिश चंदेेल ने 95.8, सुहानी शर्मा ने 95.4, वेदिका चौहान ने 95 और अनाया वर्मा ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयानंद पब्लिक स्कूल में सौरांश छाए 
दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के सीबीएसई बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय के छात्र सौरांश सूद ने 96 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। जपनीत कौर ने 94.4, कर्ण शर्मा ने 92.6, विज्ञान संकाय में सलोनी मेहता ने 94.4, नैंसी ने 93.4, कुनाल काला ने 92.8, अहान ठाकुर ने 92.2, प्रज्ञा ने 91 और अनन्या वालिया ने 89.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

लोरेटो कान्वेंट ताराहाल स्कूल में लक्षिता छाई
लोरेटो कान्वेंट ताराहाल स्कूल के बारहवीं कक्षा के घोषित नतीजों में लक्षिता ठाकुर और आस्था भैक ने 96.8 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान पाया है। मेघल शर्मा ने 95.2, श्रेष्ठा शर्मा ने 94.6, तनवी उतरेजा ने 94.2, कला संकाय में अनुष्का शर्मा ने 96.4, अनमोल चौहान ने 96, सलोनी चौहान ने 95.2 और सभ्या कंवर ने 94.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

केवी जाखू में बारहवीं कक्षा में भार्गव टॉप 
केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में शुक्रवार को घोषित बारहवीं कक्षा के नतीजों में छात्र भार्गव धर ने विज्ञान संकाय में सर्वाधिक 93.8 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। कला संकाय में प्रिया शर्मा ने 94.6 फीसदी अंक लेकर और वाणिज्य संकाय में अंशित चौहान ने 92.8 फीसदी अंक लेकर प्रथम रहे।

चैल्सी स्कूल में अवतांशा सिंह बनीं टॉपर 
राजधानी के कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी चैल्सी स्कूल की छात्रा अवतांशा सिंह ने कला संकाय में 97.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इसके अलावा मिताली वर्मा ने 96.6, नूर ने 93.8 अंक हासिल किए हैं। भानवी कंवर, जन्नत चौहान, पूर्वा ठाकुर, अम्या कपिल, आरुषि परहेट दिव्यांशी ठाकुर, ईश्तिा सावंत ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। विज्ञान संकाय में हिया शर्मा ने 96.6, आरुषि ने 94.2, रिधिमा धटवालिया ने 93.6, हायफा धौल्टा ने 91.6, वाणिज्य संकाय में सानिया ठाकुर ने 91 और आकृता आस्वाल ने 90.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

जेसीबी पब्लिक स्कूल में मयंका प्रथम 
जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मयंका शर्मा ने विज्ञान संकाय में 98 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। इनके अलावा ओजस्वी केष्टा ने 97, राहुल कौंडल ने 95, वाणिज्य संकाय में रुचिका ने 90, भुवन शर्मा ने 81.8, कला संकाय में अंजली ने 94, निकिता वर्मा ने 91 और तमन्ना ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

हिलग्रोव स्कूल में वाणी रही अव्वल 
संजौली के हिलग्रोव स्कूल की छात्रा वाणी पराशर ने सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में सबसे अधिक 98.2 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल में पहला स्थान पाया है। आदित्य राज ने 97.25, कनिष्क छांजटा ने 96.25, जयंत शर्मा ने 94, ओजियत मेहता ने 92.25, पुलकित शाही ने 91.25, स्वरांजलि चौहान ने 91.25, हार्षादित्य शर्मा ने 90, प्रणव शर्मा, उर्वशी सूद ने 93.75, तशिक मेहता ने 91 और आर्तिक शर्मा ने 90.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

सरस्वती पैराडाइज स्कूल के वांशिक छाए
सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में बारहवीं कक्षा में कला संकाय के छात्र वांशिक शर्मा ने 95.40 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया। अनुज श्याम ने 91.60 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

केवी जतोग छावनी में अंकित ने किया टॉप 
केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी में वाणिज्य संकाय के छात्र अंकित ने 92.8 फीसदी अंक लेकर पहला, आराधना ने 89, राघव ने 87.6, विज्ञान संकाय में कनिका ने 91.6, सारिका ने 85.2 और नमन ने 83.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

सेंट एडवर्ड स्कूल में अनिरुद्ध छाए
सेंट एडवर्ड स्कूल में वाणिज्य संकाय में अनिरुद्ध आहलुवालिया ने सर्वाधिक 96.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। वाणिज्य में रमित गोयल ने 94 और दानिश ग्रोवर ने 90, विज्ञान संकाय में तनिश सिंह चौहान ने 94.4, अरमान कुकरेजा ने 91.8, अरुल गुप्ता ने 91.4 और अक्षित महाजन ने 90.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

डीएवी न्यू शिमला के गौरव और शिवांग टॉपर 
डीएवी न्यू शिमला में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के घोषित नतीजों में कला संकाय में गौरव ने 97.8 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। विज्ञान संकाय में शिवांग नागटा ने 96 फीसदी, ध्रुव चौहान ने 95.8, आस्था डोगरा और अंश ठाकुर ने 93.2, अंश ठाकुर ने 90, वाणिज्य संकाय में दिव्या शर्मा ने 94.4, घृतिका शर्मा ने 92.2 और नेहा ठाकुर ने 89.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

डीएवी लक्कड़ बाजार के प्रद्युम्न शर्मा छाए  
डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय के छात्र प्रद्युम्न शर्मा ने 98 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान पाया। कला संकाय के उत्कर्ष तांटा ने 95.8, पारूल मेहता ने 95.6, कला संकाय में सोनाक्षी दादवाल ने 95.4, विज्ञान संकाय में विपाशा गुप्ता ने 96.6, रिजुता रिधि कपरेट, शिवांशी वर्मा ने 95.4 फीसदी, अदिति ठाकुर ने 95 और वाणिज्य संकाय की अम्या बंटा ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 



सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली में सानिध्य अव्वल 
सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ढली में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के घोषित नतीजों में छात्र सानिध्य गुप्ता ने विज्ञान संकाय  96.6 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान पाया है। अधिराज कंवर ने 95.6, राघव सूद ने 93.2,  अर्पिता सूद और मानस कश्यप ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

लोरेट स्कूल भराड़ी में राज अवस्थी प्रथम
लोरेट स्कूल भराड़ी में विज्ञान संकाय के छात्र निलाभ राज अवस्थी ने 91 फीसदी अंक लेकर परीक्षा पास की है। इसके अलावा अंशुल गनेट ने 87 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

चैप्सली स्कूल भराड़ी में अनीक मेहता टॉपर 
चैप्लसी स्कूल भराड़ी में बारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय के छात्र अनीक मेहता ने 91 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया। नितिन योग और स्मृति शर्मा ने 87 और कला संकाय में शगुन वर्मा ने 86.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

सेंट थॉमस स्कूल में सुकृति शर्मा टॉपर 
सेंट थॉमस स्कूल शिमला में बारहवीं कक्षा के नतीजों में वाणिज्य संकाय की सुकृति शर्मा ने सबसे अधिक 96 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल में टॉप किया। रिहान पाल ने 79 फीसदी, कशिश गुप्ता ने 78 फीसदी अंक लेकर परीक्षा पास की। कला संकाय में यामिनी मलिक शर्मा ने 92, श्रेया गुप्ता ने 88, प्रगति ने 83, विज्ञान संकाय में लक्ष्य राणा ने 88, दीक्षा ने 87 और आंचल हेमटा ने 83 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

सेक्रेट हार्ट स्कूल में औजस रहे प्रथम 
सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल ढली के सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में औजस विजयवर्गीय ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा शिवानी ने 94.60, सिरजन शर्मा और आयूषी शर्मा ने 92.80, आयूष संधू ने 92.60 और शौर्य वर्मा ने 90.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

जाखू स्कूल की प्रिया रही प्रथम 
केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला के सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रिया ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अंशित 92.8 और भार्गवधर ने 93.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

चैप्सली स्कूल में गरिमा रही अव्वल 
सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चैप्सली स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें गरिमा शर्मा ने 95 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा सुहानी पठानिया ने 93 फीसदी और नामिश चौहान ने 92 फीसदी अंक हसिल किए हैं।


सेंट थॉमस स्कूल की निरामय प्रथम 
सेंट थॉमस स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें निरामय शर्मा ने 93.3 फीसदी अंक हासिल स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। इसके अलावा औजस ने 89, मोक्क्ष भारद्वाज ने 87.1 फीसदी अंक हासिल किए हैं। यह जानकारी प्रिंसिपल विधु प्रिया चर्कवर्ती ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed