फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cbse Board 10TH 12TH Result 2022 Satyam Akshar Pranav and shreya toppers in himachal prdaesh

CBSE Board 10th 12th Result: दसवीं में सत्यम, बारहवीं में अक्षत, प्रणव और श्रेया रहे हिमाचल में टॉपर

Sat, 23 Jul 2022 11:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

दसवीं कक्षा में सत्यम अग्रवाल और बारहवीं कक्षा में अक्षत, प्रणव और श्रेया बंसल प्रदेश भर में टॉपर रहे हैं।

विज्ञापन
Cbse Board 10TH 12TH Result 2022 Satyam Akshar Pranav and shreya toppers in himachal prdaesh
सत्यम अग्रवाल, अक्षत, प्रणव और श्रेया बंसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के शुक्रवार को घोषित हुए दसवीं कक्षा के नतीजों में 99.2 फीसदी अंक लेकर सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल के सत्यम अग्रवाल प्रदेश भर में टॉपर रहे हैं। वहीं बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 98.6 फीसदी अंक लेकर पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन स्कूल के अक्षत, वाणिज्य संकाय में 97.6 फीसदी अंक लेकर सोलन के गुरुकुल स्कूल के प्रणव और कला संकाय में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू जिला सोलन की श्रेया बंसल ने टॉप किया है।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा में कांगड़ा जिला के अचीवर हब स्कूल दाड़ी की स्मृति राणा और कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल शिमला की रागिनी गुप्ता ने 99 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणामों में शिमला के हिल ग्रोव स्कूल की वाणी पराशर और एसएसआरवीएम स्कूल ऊना के शिवम ने 98.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


कला संकाय में जेसीबी स्कूल न्यू शिमला की मयंका शर्मा और डीएवी न्यू शिमला के प्रद्युम्न ने 98 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी। दसवीं कक्षा में 98.16 फीसदी और बारहवीं कक्षा में 94.80 फीसदी छात्राएं पास हुईं, जबकि दसवीं कक्षा में 96.06 फीसदी और बारहवीं कक्षा में 89.75 फीसदी छात्र पास हुए। हिमाचल में दसवीं का परीक्षा परिणाम 96.94 फीसदी और बारहवीं कक्षा का 92.03 फीसदी रहा। प्रदेश से सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 10,706 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10,678 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 5,855 छात्र और 4,823 छात्राएं थीं। 9,827 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें 5,255 छात्र और 4,572 छात्राएं रहीं। दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 15,846 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। 15,810 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 15,327 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इनमें 6,558 छात्राएं और 8,769 छात्र हैं। 
 
बारहवीं में केंद्रीय तिब्बती स्कूल, दसवीं में जेएनवी अव्वल
बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के केंद्रीय तिब्बती स्कूल अव्वल रहे हैं। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) का परिणाम 99.87 फीसदी, केंद्रीय विद्यालयों का 95.58 फीसदी, सरकार से अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूलों का परिणाम 93.63 फीसदी और निजी स्कूलों का परिणाम 90.90 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जेएनवी के 99.88 फीसदी, निजी स्कूलों के 97.09, केंद्रीय विद्यालयों के 95.24, सरकार से अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूलों के 91.15 और केंद्रीय तिब्बती स्कूल के 86.52 फीसदी विद्यार्थी पास हुए।

हिमाचल ने पछाड़े उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से बेहतर रहे हैं। इसके अलावा दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में हिमाचल के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, लद्दाख से भी अधिक है। हालांकि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के नतीजे हिमाचल प्रदेश से अच्छे रहे हैं।


सामान्य और ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थी ज्यादा पास
दोनों कक्षाओं में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं कक्षा में सामान्य श्रेणी के 97.24 फीसदी, अनुसूचित जाति के 95.02 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के 96.76 फीसदी और ओबीसी श्रेणी के 97.86 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। बारहवीं में सामान्य श्रेणी के 92.88 फीसदी, अनुसूचित जाति के 90.96 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के 86.69 फीसदी और ओबीसी श्रेणी के 92.71 फीसदी विद्यार्थी पास हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed