फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi will submit status report of gudiya rape and murder case in high court

गुड़िया मामलाः हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई, बड़ा पटाक्षेप होने की उम्मीद

Wed, 25 Apr 2018 08:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 25 Apr 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
cbi will submit status report of gudiya rape and murder case in high court

कोटखाई के बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 25 अप्रैल से पहले आरोपियों को सामने लाने का भी दावा किया था। 

विज्ञापन


अब माना जा रहा है कि बुधवार को सीबीआई इस मामले में कोई बड़ा पटाक्षेप कर सकती है। सीबीआई ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर रखा है, जिसका नाम अनिल उर्फ नीलू बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद पिछले महीने के अंत में आखिरकार सीबीआई ने बहुचर्चित गुड़िया मामले को सुलझाने का दावा किया था। 29 मार्च 2018 को हिमाचल हाईकोर्ट में पेश ताजा स्टेटस रिपोर्ट में सीबीआई ने खुलासा किया था कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने मामले में किया था ये दावा

cbi will submit status report of gudiya rape and murder case in high court

 ये भी दावा किया कि 25 अप्रैल से पहले गुड़िया के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। सीबीआई ने ये कहा था कि अगली सुनवाई में गुड़िया मामले के आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में 25 अप्रैल को फिर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने की बात की गई।

इससे पहले हाईकोर्ट ने सीबीआई निदेशक को भी हाजिर होने को कह दिया था। बता दें कि पिछले साल छह जुलाई को दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा गुड़िया (काल्पनिक) का शव दांदी जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। बाद में पुलिस ने हत्या और दुराचार का मामला दर्ज किया।

छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस मामले को सुलझा लेने का दावा किया, मगर लोग इससे सहमत नजर नहीं आए। बाद में पुलिस हिरासत में ही एक कथित आरोपी सूरज की हत्या की गई।

जनांदोलन के बीच ये मामला सीबीआई को सौंपा गया

cbi will submit status report of gudiya rape and murder case in high court

जनांदोलन के बीच ये मामला सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने पुलिस की कहानी को ही गलत ठहराकर सूरज हत्याकांड में आईजी समेत नौ पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया। ये सब न्यायिक हिरासत में हैं और इनके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दायर होने के बाद मुकदमा भी शुरू हो गया है।

इसी बीच गुड़िया मामले में सीबीआई ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। हाईकोर्ट शुरू से ही इस मामले में सीबीआई से लगातार स्टेटस रिपोर्ट मांग रहा है। मामले को जल्दी सुलझाने को सीबीआई को बार-बार निर्देश जारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed