फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI will Lodge FIR soon in himachal police bharti paper leak case

हिमाचल: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में केस दर्ज करने की तैयारी में सीबीआई

Mon, 21 Nov 2022 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Nov 2022 10:37 AM IST
सार

सीबीआई ने कांगड़ा पुलिस से कांस्टेबल पेपर लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट सहित अन्य जानकारियां ले ली हैं। अब सीआईडी से भी इसका रिकॉर्ड लिया जाना है।

विज्ञापन
CBI will Lodge FIR soon in himachal police bharti paper leak case
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई जल्द ही मामला दर्ज कर सकती है। सीबीआई ने कांगड़ा, सोलन पुलिस और सीआईडी से रिकॉर्ड और स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 17 मई को पेपर लीक मामले में सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लिया था। लेकिन अब सात माह बीत जाने के बाद सीबीआई ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा है। 

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में सरकार ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दायर की गई है। पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। एफ आईआर दर्ज होने के बाद कांगड़ा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस थाना अर्की में दर्ज किए गए केस में 29 आरोपियों के खिलाफ  चार्जशीट दायर की गई है।
विज्ञापन


हिमाचल सीआईडी के पुलिस थाना भराड़ी में भी मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत 61 आरोपियों के खिलाफ  चार्जशीट दायर की गई है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने कांगड़ा पुलिस से कांस्टेबल पेपर लीक मामले की स्टेटस रिपोर्ट सहित अन्य जानकारियां ले ली हैं। अब सीआईडी से भी इसका रिकॉर्ड लिया जाना है। एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद ने माना कि सीबीआई ने रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए बीते 27 मार्च को प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ था। अमर उजाला ने पेपर लीक होने का मामला उजागर किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखित परीक्षा रद्द कर मामला सीबीआई को देने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed