फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI shimla initiated inquiry in Scholarship scam of himachal

छात्रवृत्ति घोटाला: शिमला सीबीआई के पास पहुंची फाइल, छानबीन शुरू

Thu, 17 Jan 2019 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
CBI shimla initiated inquiry in Scholarship scam of himachal

हिमाचल के निजी शिक्षण संस्थानों में फर्जी दाखिले दिखाकर 250 करोड़ रुपये से अधिक के कथित छात्रवृत्ति घोटाले की फाइल सीबीआई की शिमला शाखा के पास पहुंच गई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद पहुंचे मामले की पहले छानबीन की जाएगी। जल्द ही सीबीआई विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर सकती है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने छानबीन के लिए जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


 मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीबीआई इसका सारा रिकॉर्ड पुलिस और शिक्षा विभाग से भी तलब करेगी। मामले में प्रदेश व बाहरी राज्यों के कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन समेत कई अन्यों पर शिकंजा कसा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की जांच में हुआ ये खुलासा

CBI shimla initiated inquiry in Scholarship scam of himachal

सीबीआई के मीडिया प्रभारी आरसी गौड़ ने कहा कि सरकार से मामला मिलने के बाद जांच के लिए सीबीआई की शिमला शाखा को भेजा जा चुका है। यहां मामले की जांच के बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा।

शिक्षा विभाग की अभी तक की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि बीते चार साल में 2.38 लाख छात्रों में से 19,915 छात्रों को चार मोबाइल फोन नंबर से जुड़े बैंक खातों में छात्रवृत्ति राशि जारी कर दी गई। यही नहीं, 360 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति चार ही बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

5729 को छात्रवृत्ति देने में तो आधार नंबर का इस्तेमाल ही नहीं हुआ। बड़ी बात यह है कि साल 2013-14 से लेकर साल 2016-17 तक शिक्षा विभाग ने किसी भी स्तर पर छात्रवृत्ति योजनाओं की निगरानी तक नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed