{"_id":"5cdae9b2bdec22076c4ece5c","slug":"cbi-raids-continued-on-the-second-day-in-scholarship-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की दूसरे दिन भी कई संस्थानों पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की दूसरे दिन भी कई संस्थानों पर दबिश
Wed, 15 May 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 May 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में प्रदेश सरकार की सिफारिश पर मामला दर्ज करने वाली सीबीआई ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सोमवार को 22 शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में दबिश देने के बाद मंगलवार को भी दर्जन भर संस्थानों के परिसरों पर दबिश दी।
विज्ञापन
250 करोड़ से ज्यादा के इस घोटाले की जांच में जुटी जांच एजेंसी ने दो दिन की दबिश के दौरान संस्थानों से छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा लेने के साथ ही संस्थानों के अकाउंट्स संबंधी दस्तावेजों के अलावा कंप्यूटरों और हार्ड डिस्क कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति से संबंधित सभी तरह के दस्तावेज सीज किए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अब तक की छानबीन में जांच एजेंसी को यह जानकारी मिली है कि कुछ संस्थानों ने अपने ही किसी कर्मचारी के नंबर कई बैंक खातों में दर्ज कराए।
विज्ञापन
उन कर्मचारियों से भी शुरुआती पूछताछ की गई है। सीबीआई यह भी जांच कर रही है जिन छात्रों को छात्रवृत्ति मिली, उसमें से कहीं संस्थानों ने कुछ हिस्सा तो नहीं लिया।
बता दें कि सरकार बनने के बाद जयराम सरकार ने मंत्री रामलाल मारकंडा की शिकायत के बाद साल 2013-14 से लेकर 2016-17 तक 2.38 लाख एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को जारी छात्रवृत्ति में कथित घोटाले की विभागीय जांच शुरू कराई थी।