फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi raid at shimla, hp govt officer at cm residence.

सीबीआई ने पूरी रात जगाए रखे हिमाचल के बड़े अफसर

Mon, 28 Sep 2015 10:28 AM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
cbi raid at shimla, hp govt officer at cm residence.

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉली लॉज में सीबीआई की छापेमारी से अफसरों में अफरातफरी का माहौल रहा। सीबीआई के अफसर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए शुक्रवार आधी रात के बाद तक आला अधिकारियों को फोन घूमाते रहे। कई अफसर रात को फाइल उठाकर हॉली लॉज आते-जाते भी नजर आए।

विज्ञापन


फोन पर भी टीम अफसरों से जानकारी जुटाती रही। हॉली लॉज में भी कई अफसर मौजूद रहे। रात करीब साढ़े तीन बजे तक न तो सीबीआई की टीम ने आराम किया और न ही अफसर सो सके। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने बैंक, एलआईसी और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी फोन किए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास में निजी प्रधान सचिव आहलूवालिया, डीजीपी संजय कुमार, एसीएस एसकेबीएस नेगी, एसपी, डीएसपी देर रात तक डटे रहे।

विज्ञापन

देर रात तक छापेमारी चली रही

cbi raid at shimla, hp govt officer at cm residence.

सीएम के आवास पर देर रात तक छापेमारी चली रही। टीम को चाय देने वालों से अफसर और रिश्तेदार जानकारियां जुटा रहे थे। साढ़े दस बजे तक बाहर यह जानकारी मिल रही थी कि दस्तावेज को सील करने का काम शुरू हो गया है। 10 मिनट तक सीबीआई टीम बाहर निकल जाएगी।

जांचकर्ता को लगी ठंड
सीबीआई टीम के साथ नई दिल्ली से आई एक महिला अफसर को अंदाजा नहीं था कि यहां इतनी ठंड होगी। जांच के दौरान महिला अफसर को सर्दी लगी तो उन्होंने हॉली लॉज में गरम कपड़े की डिमांड कर दी।

संतरी को बाय बाय
साढ़े तीन बजे तक सीबीआई ने अपना सामान समेटा। चालक बुला लिए। उसके बाद गाड़ियां गेट पर पहुंचीं। टीम के सदस्य बैग लेकर गाड़ी के भीतर बैठे और गेट पर संतरी को हाथ हिलाते हुए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed