फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi filed status report in gudiya rape and murder case

तो क्या हिमाचल से फरार हो गए गुड़िया के कातिल, यहां भी जांच कर रही सीबीआई

Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
cbi filed status report in gudiya rape and murder case

राजधानी शिमला के कोटखाई में गुड़िया से दुराचार के बाद हत्या मामले के आरोपी क्या हिमाचल से फरार हो गए हैं? सीबीआई सूबे से बाहर उत्तराखंड के देहरादून और अन्य क्षेत्रों में भी गुड़िया केस की जांच कर रही है। सीबीआई सूत्र इसकी पुष्टि कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सीबीआई के अधिवक्ता अंशुल बंसल ने हिमाचल हाईकोर्ट के बाहर मीडिया को बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो की छानबीन का दायरा हिमाचल से बाहर पड़ोसी राज्यों तक बढ़ गया है। 
विज्ञापन


सीबीआई को इस मामले में लीड मिल रही है और गुनहगार जल्द सलाखों के पीछे हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बहुचर्चित गुड़िया रेप और मर्डर केस में सीबीआई के निदेशक की ओर से उनके निजी शपथ पत्र के साथ स्टेटस रिपोर्ट दायर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद लिफाफे में मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट पेश की

cbi filed status report in gudiya rape and murder case

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई के बाद सीबीआई को तीन माह में इस मामले की जांच पूरी करने के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बंद लिफाफे में मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट पेश की। 

इस स्टेटस रिपोर्ट के अवलोकन के बाद अदालत ने पाया कि सीबीआई सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जांच को पूरा करने के लिए मांगा गया वक्त दिया जाना जरूरी है। मामले पर अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। 

सीबीआई ने कहा, सरकार नहीं कर रही सहयोग

cbi filed status report in gudiya rape and murder case

सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से समुचित सहयोग नहीं मिलने का मामला भी उठाया। अधिवक्ता अंशुल बंसल ने बताया कि हिमाचल हाईकोर्ट से आग्रह किया गया कि सीबीआई को जो सुविधाएं मुहैया की गईं थीं, उन्हें पिछले माह सरकार ने वापस ले लिया।

सीबीआई से कमरे खाली करवा लिए गए। इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी गई, जबकि उच्च न्यायालय ने ही राज्य सरकार को सीबीआई का सहयोग करने को कहा है। इन सुविधाओं को बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed