फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI filed charge sheet in the court in illicit felling case at mandi

अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
CBI filed charge sheet in the court in  illicit felling case at mandi
वन रक्षक होशियार सिंह(फाइल फोटो)

साल 2017 में हुए मंडी के वन रक्षक होशियार सिंह की मौत से जुड़े अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में बताया गया है कि सेरी कतांडा बीट के जंगल में अवैध पेड़ कटान की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आरोपी प्यारे लाल, हेत राम, परस राम, हेम राज, देश राज, चंदर मनी, भुवनेश व कर्म चंद को अदालत में पेश होने के आदेश दिए है। 

विज्ञापन


बता दें, 2017 में मंडी के करसोग की सेरी कंताड़ा बीट में वन रक्षक होशियार सिंह की लाश पेड़ से उलटी लटकी मिली थी। हिमाचल पुलिस ने पहले हत्या का मुकदमा दर्ज किया लेकिन बाद में उसे आत्महत्या में तरमीम कर दिया। लोगों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए तो प्रदेश सरकार ने जांच सीआईडी को दे दी। इस बीच विवाद तूल पकड़ने लगा तो हिमाचल हाईकोर्ट ने मामला सीबीआई को सौंप दिया।
विज्ञापन


सीबीआई की शिमला शाखा ने मामले में हत्या और अवैध कटान के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्या मामले की जांच में सीबीआई पहले ही आत्महत्या का मामला बताते हुए चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब अवैध कटान मामल में सीबीआई जांच में बताए गए जंगल में अवैध कटान करने की बात पुष्ट हो गई है। सीबीआई को अवैध कटान और कटान में शामिल अफसरों व वन माफिया के खिलाफ सबूत भी मिल गए हैं। जांच पूरे होने के बाद सीबीआई ने शिमला की सीजेएम कोर्ट में दो चार्जशीट दायर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed