फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI Court postpond Hearing on Virbhadra singh LIC agent.

फिर टली सीएम वीरभद्र के बीमा एजेंट की जमानत पर सुनवाई

Wed, 03 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Aug 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
CBI Court postpond Hearing on Virbhadra singh LIC agent.

पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीमा एजेंट आनंद सिंह चौहान की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन


विनोद कुमार अन्य मामलों की सुनवाई में व्यस्त थे। इसलिए जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए उन्होंने छह अगस्त की तारीख दे दी। कोर्ट ने चौहान की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई को नौ अगस्त तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


मामले में आरोपी चौहान ने 13 जुलाई को जमानत याचिका दायर की थी। ईडी ने जमानत याचिका पर 19 जुलाई को अपना जवाब दाखिल किया था। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चौहान ने वीरभद्र सिंह की अघोषित आय को जीवन बीमा में लगवाया और उसके खातों में हेरफेर कर उसके पैसे को खातों में दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौहान को आठ जुलाई को शुक्रवार को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया था। ईडी ने रिमांड के लिए चौहान को 13 जुलाई को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed