{"_id":"5ee0dfa68ebc3e43001f520a","slug":"casual-visitors-are-not-allowed-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सचिवालय में अस्थायी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सचिवालय में अस्थायी आगंतुकों के प्रवेश पर रोक
Wed, 10 Jun 2020 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के नए डीजीपी संजय कुंडु के होम क्वारंटीन में जाने के बाद हिमाचल प्रदेश सचिवालय में प्रवेश पर सचिवालय प्रशासन विभाग (एसएडी) ने बुधवार से सख्ती कर दी है। एसएडी ने सचिवालय में हर रोज आने वाले अस्थायी आगंतुकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के नेताओं ने सचिवालय प्रशासन विभाग (एसएडी) के सचिव देवेश कुमार से मामला उठाया था कि कोरोना संक्रमण के चलते सचिवालय में बाहर से आने वाले आगंतुकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
यह भी कहा था कि नए डीजीपी ने पद संभालने के बाद अपनी पुराने स्टाफ से भी मुलाकात की थी। डीजीपी के होम क्वारंटीन जाने के बाद से सचिवालय के कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है। इस कारण बाहरी लोगों के सचिवालय में प्रवेश पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि एसएडी के सचिव देवेश कुमार ने बुधवार से सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस संबंध में सचिव ने लिखित नोटिस भी सचिवालय के सभी गेटों के बाहर लगा दिया है।