फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case register against police employees

आधी रात को जबरन कमरे में घुसे पुलिस कर्मी, युवकों ने धुने

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
case register against police employees
लड़की से छेड़खानी के आरोप, महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों का आरोप, तीन युवकों ने की मारपीट, वर्दी फाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के छोटा थाना शिमला के तहत पुलिस कर्मियों पर आधी रात को एक घर में जबरन घुसने और लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस दौरान इन पुलिस कर्मियों की कुछ युवकों ने जमकर धुनाई भी कर डाली। दूसरी तरफ पुलिस कर्मियों ने युवकों पर मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप लगाए हैं। इस घटना में एक पुलिस कर्मी जख्मी हुआ है और अस्पताल में दाखिल है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस का दावा है कि लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में शिकायत का निपटारा करने दो पुलिस कर्मी गए थे, इस दौरान यह वारदात हुई।
पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे नशे में धुत्त होकर वह एक युवक के कमरे में घुसे। इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों ने युवक की बहन के साथ बदतमीजी भी की। इसी बात पर पुलिस कर्मियों और युवकों के बीच मारपीट हो गई। मामले को शांत करने के लिए एसपी प्रवीर ठाकुर, छोटा शिमला थाना एसएचओ और महिला थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी के बयान दर्ज किए और साक्ष्य भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक जिन पुलिस कर्मियों पर आरोप लगे हैं उनमें से एक रात करीब 12 बजे अपने किसी परिचित के पास बाइक मांगने गया था। इस बीच परिचित युवक ने उसे बाइक देने से मना कर दिया जिस पर दोनों में झगड़ा हो गया। युवक ने आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इस शिकायत का निपटारा करने के लिए फिर कसुम्पटी चौकी के दो जवान मौके पर पहुंचे और युवक के कमरे में घुस गए। कमरे में युवक की बहन भी थी। एएसपी प्रवीर ने बताया कि लड़की का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती कमरे में घुसी और उसके साथ छेड़खानी की। महिला पुलिस थाना में दी शिकायत के मुताबिक पीड़ित का कहना है कि रात को करीब 2:30 बजे दो पुलिस कर्मी नशे की हालत में कमरे में घुसे। कमरे की कुंडी खुली थी क्योंकि उसके भाई जागे हुए थे और वह पढ़ाई कर रही थी। इस बीच मेरे भाईयों ने विरोध किया तो उनके साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं पुलिस जवानों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि युवकों के साथ उनकी बहन भी रहती है। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह युवक निजी लॉ विवि के छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण करने पर चार लोगों पर पर केस दर्ज
शिमला। राजधानी की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने बालूगंज और न्यू शिमला थाना क्षेत्र के तहत तीन विक्रेताओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इन विक्रेताओं ने जतोग और समरहिल बाजार में सड़क किनारे सब्जियों और फलों की दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया था। इसके अलावा हीरानगर क्षेत्र में राष्टीय राजमार्ग-205 पर सड़क पर बजरी के ढेर लगा रखे थे। दी।

शोघी में एडीएम प्रभा राजीव ने किया निरीक्षण
शिमला। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव ने मंगलवार को शोघी बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान मास्क ना पहनने पर 21 लोगों के चालान काटे। साथ ही दो बसों में कोविड नियमों की अवहेलना पर चालान किए गए हैं। इन बसों में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठाई गईं थीं। मास्क नहीं पहने वाले यात्रियों के भी चालान काटे। बसों में 50 फीसदी सवारियों को ही बैठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed